Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 25 नवंबर 2017

मतगणना में कानून व्यवस्था पर सजग एवं सतर्क दृष्टि रखने हेतु की गयी 24 मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति

मतगणना सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 नवम्बर को हादीहाल में...
निकाय चुनाव की मतगणना के लिए अधिनस्थो संग बैठक करते जिलाधिकारी प्रतापगढ़ 
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शम्भु कुमार ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की मतगणना दिनांक 01 दिसम्बर 2017 को सकुशल, शांतिपूर्ण, शुचिता एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से 24 परिनियोजन मजिस्ट्रेट की तैनाती की है जो मतगणना स्थल पर उपस्थित रहकर कानून व्यवस्था पर सजग एवं सतर्क दृष्टि रखेगे। जिसमें जी0आई0सी0 मुख्य द्वार पर उपस्थित व उसके आस-पास के परिक्षेत्र के लिये सिंह प्रताप देव अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संजय त्रिपाठी अधि0अभि0 सिंचाई एवं सुनील कुमार प्रजापति एबीएसए को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बेल्हा के सदस्य पदों हेतु मतगणना हाल के प्रवेश द्वार पर यू0सी0 राय एबीएसए को, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के सदस्य पद हेतु सुशील कुमार सिंह एबीएसएस0 को, नगर पंचायत अन्तू के सदस्य पद हेतु सुनील दत्त सहा0 जिला विद्यालय निरीक्षक को, नगर पंचायत कटरा मंदनीगंज के सदस्य पद हेतु त्रिभुवन अपर जिला सहकारी अधिकारी, नगर पंचायत कटरामेंदनीगंज के अध्यक्ष पद हेतु बच्चा लाल सहा0 आबकारी आयुक्त, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के अध्यक्ष पद हेतु प्रवीण सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, नगर पंचायत अन्तू के अध्यक्ष पद हेतु अश्विनी कुमार सिंह जिला कृषि अधिकारी, नगर पालिका परिषद बेल्हा अध्यक्ष पद हेतु सुधीर राय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी एवं अरविन्द सिंह पी0डी0डी0आर0डी0ए0 को नियुक्त किया गया है। ये सभी मजिस्ट्रेट मतगणना हाल के प्रवेश द्वार पर उपस्थित रहेगे।
इसके अलावा सम्पूर्ण जी0आई0सी परिसर हेतु यादवेन्द्र द्विवेदी उप निबन्धक सदर, उपेन्द्र सिंह एबीएसएस एवं संतोष तिवारी एबीएसएस को, नगर पंचायत पट्टी मतगणना स्थल विकास खण्ड परिसर पर वाई0पी0 शुक्ला डी0एफ0ओ0 एवं सुधीर कुमार सिंह एबीएसएस, नगर पंचायत कुण्डा एवं मानिकपुर मतगणना स्थल तहसील परिसर कुण्डा हेतु राम सिंह वर्मा अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू0रा0) एवं सुनील कुमार एबीएसएस को, नगर पंचायत लालगंज मतगणना स्थल तहसील परिसर लालगंज हेतु राजकमल यादव मुख्य विकास अधिकारी एवं रिजवान अहमद एबीएसएस को तथा नगर पंचायत रानीगंज मतगणना स्थल तहसील परिसर रानीगंज हेतु बृजेश मिश्रा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं विमलेश तिवारी एबीएसएस को नियुक्त किया गया है। उपरोक्त समस्त सम्बन्धित अधिकारी/मजिस्ट्रेट अपने ड्यूटी स्थल पर दिनांक 01 दिसम्बर 2017 को प्रातः 6 बजे से उपस्थित होकर मतगणना कार्य समाप्ति तक विधि-व्यवस्था के जिम्मेदार अधिकारियों के सम्पर्क में बने रहकर कानून-व्यवस्था पर सजग एवं सतर्क दृष्टि रखना सुनिश्चित करेगें। समस्त अधिकारी/मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करेगें कि मतगणना परिसर में मोबाइल का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। मतगणना परिसर में प्रवेश करते समय कर्मचारियों एवं एजेण्टों की सघन तलाशी ली जायेगी। एजेण्टो के पास पर सम्बन्धित आर0ओ0 का हस्ताक्षर देखने के उपरान्त ही एजेण्टों को मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। मतगणना सम्बन्धी एक आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27 नवम्बर 2017 को प्रातः 10 बजे से हादीहाल (तुलसीसदन) में आयोजित किया गया है जिसमें समस्त अधिकारी/मजिस्ट्रेट अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें