Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 9 मई 2016

जेल प्रशासन से नाराज बंदी ने न्यायलय परिसर के भीतर आत्महत्या का किया प्रयास....!!!

जेल प्रशासन से नाराज बंदी ने न्यायलय परिसर के भीतर आत्महत्या का किया प्रयास....!!!



प्रतापगढ़ । केन्द्रीय कारागार नैनी से प्रतापगढ़ न्यायालय में पेशी पर लाये गए मान्धाता क्षेत्र के बंदी अर्जुन सिंह ने आज कोर्ट रूम में लगे कांच को तोड़ कर लंच के दौरान आत्महत्या का प्रयास किया । हालांकि उसके साथ रहे पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और घायलावस्था में जिला अस्प्ताल ले गए, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

















 


मान्धाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह पुत्र जीत सिंह केन्द्रीय कारागार नैनी में हत्या के मामले में निरुद्ध है। सोमवार को उसे पेशी पर लाया गया था। उसे न्यायालय में पेश किया गया तो उसी समय लंच हो गया।उसी दौरान अर्जुन सिंह ने कोर्ट रूम की खिड़की में लगे कांच को तोड़कर आत्महत्या का प्रयास किया। परन्तु मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर उसकी जान बचाई । अर्जुन ने बताया कि उसे नैनी जेल में तरह - तरह की यातनाएं दी जा रही है। काफी दिनों से उसकी तबीयत खराब है, लेकिन उसका इलाज नहीं कराया जा रहा है। अर्जुन सिंह ने केन्द्रीय कारागार प्रशासन ब्यवस्था पर गम्भीर आरोप लगाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें