Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 18 मई 2016

आखिर है कौन गोधरा ट्रेन कांड का मुख्य आरोपी फारूख भाणा...!!!

आखिर है कौन गोधरा ट्रेन कांड का मुख्य आरोपी फारूख भाणा...!!!
नई दिल्ली - वर्ष 2002 के गोधरा ट्रेन कांड में मुख्य आरोपी फारूख मोहम्मद भाणा को गुजरात एटीएस ने 14 साल तक फरार रहने के बाद आज गिरफ्तार कर लिया। गोधरा ट्रेन कांड में 59 कार सेवक मारे गए थे।
 गोधरा ट्रेन कांड का मुख्य आरोपी फारूख भाणा

  कौन है फारूख भाणा....???
-गोधरा नगरपालिका का पूर्व पार्षद है फारूख भाणा।

-भाणा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी एस-6 जलाने के मामले में शामिल थार।

- गोधरा कांड का मुख्य षड्यंत्रकर्ता भाणा साल 2002 से ही फरार चल रहा था। 

-वह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास फूलन बाजार के अमन गेस्टहाउस में साजिश संबंधी बैठक में शामिल हुआ था। इसमें कुल 20 लोग मौजूद थे। इस बैठक के बाद 140 लीटर पेट्रोल जुटाया गया था। 
- भाणा ने बैठक में कहा था कि साबरमती एक्सप्रेस देर रात दो बजे की बजाय सात बजे सुबह गोधरा पहुंचेगी। 
-घटना के बाद भाणा भागकर मुंबई चला गया था और वहां वह प्राॠपर्टी ब्रोकर का काम करने लगा था।

                       पिछले साल ये भी गिरफ्तार हुए थे...!!!


-भाणा छह लोगों की भगोड़ा सूची में शामिल था। एक अन्य आरोपी फारूक हफीज दंतिया को दिसंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था। यानी घटना के 13 साल बाद दंतिया की गिरफ्तारी हुई थी।

-पिछले साल ही कसम इब्राहिम भामेडी को एटीएस ने पकड़ा था। कसम ने साबरमती एक्सप्रेस के एस6 कोच पर पथराव किया था और खिड़कियां तोड़ी थीं।

-अन्य दो आरोपियों कादिर अब्दुल गनी और हुसैन सुलेमान मोहन को भी 2015 में गिरफ्तार किया गया था।
                                       क्या थी घटना....???


-27 फरवरी 2002 को साबरमती ट्रेन की बोगी एस 6 को गोधरा रेलवे स्टेशन पर जला दिया गया था।

-इसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें ज्यादातर कारसेवक थे। ये लोग अयोध्या से लौट रहे थे।

- इस घटना के बाद पूरे गुजरात में दंगे भड़क उठे थे। 
                              अदालत में क्या हुआ...???


-2011 में 31 लोगों को विशेष कोर्ट ने दोषी माना और 63 को बरी कर दिया। इसमें 11 लोगों को मृत्युदंड और बाकी 20 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 

-दोषियों ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई पिछले साल पूरी हो गई। अब फैसले का इंतजार है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें