Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

बुधवार, 18 मई 2016

हर संपत्ति का नाम गांधी परिवार के नाम पर क्यों: ऋषि कपूर

हर संपत्ति का नाम गांधी परिवार के नाम पर क्यों: ऋषि कपूर


अभिनेता ऋषि कपूर ने कई ट्वीट करके देश की सभी बड़ी संपत्तियों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे जाने की आलोचना की है। हाल में असहिष्णुता जैसे मुद्दों पर भगवा ताकतों के आलोचक रहे 63 वर्षीय अभिनेता ने इस बार कांग्रेस पर हमला बोला है। अभिनेता ने ट्वीट किया, कांग्रेस द्वारा संपत्तियों के गांधी परिवार के नाम पर रखे गए नामों को बदला जाए। बांद्रा-वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक किया जाए। यदि दिल्ली में सड़कों का नाम बदला जा सकता है तो बाकी का क्यों नहीं।




उन्होंने कहा, हमें देश की महत्वपूर्ण संपत्तियों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए जिन्होंने समाज के लिए योगदान दिया है। फिल्म सिटी का नाम दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा क्यों महात्मा गांधी, भगत सिंह, अंबेडकर या मेरे नाम ऋषि कपूर पर क्यों नहीं। ऋषि ने कहा, मेरे पिता अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर ने देश के प्रति किसी नेता से अधिक काम किया है। 

अनुपम खेर ऋषि के समर्थन में...!!!

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि ऋषि कपूर के ट्वीट वास्तविक विचार हैं। ऋषि ने इसके बारे में सोचा है और मेरा मानना है कि बहुत से लोग बहुत सी चीजों के बारे में सोचते हैं जिसे वे सोशल नेटवर्किंग साइटों पर रखते हैं। 

ऋषि को इतिहास पता नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस ने ऋषि कपूर की टिप्पणियों पर करारा पलटवार किया है। कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा, ऋषि कपूर राष्ट्र निर्माण में गांधी परिवार के योगदान के बारे में समझ नहीं पाए हैं। मैंने देश में हवाई अड्डों की एक सूची उन्हें भेजी है जिनके नाम महाराणा प्रताप से लेकर शिवाजी महाराज और लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखे गए हैं। यह कहना गलत है कि हर चीज का नाम गांधी परिवार के नाम पर रख दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें