Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 13 मई 2016

द‌िन-रात कोसने वाले बेनी प्रसाद को मुलायम ने क‌िया माफ, पार्टी में शाम‌िल....!!!

द‌िन-रात कोसने वाले बेनी प्रसाद को मुलायम ने क‌िया 

माफ,पार्टी में शाम‌िल....!!! 

@@@.....अब अमर की बारी.....!!!

#####......अमर के आते ही पार्टी हो जायेगी अमर....!!!

मुलायम स‌ंग फ‌िर बनी बेनी की जोड़ी...!!!


           सपा के बागी नेता बेनी प्रसाद को मुलायम स‌िंह ने माफ कर द‌िया है। शुक्रवार को लखनऊ में मुलायम स‌िंह के  आ‍वास पर एक बार फ‌िर से उनकी सपा में वापसी हो गई है। राज्यसभा में ट‌िकट के वादे के साथ वह समाजवादी पार्टी में शाम‌िल हो गए। बेनी प्रसाद मुलायम सिंह के पुराने साथी हैं। वह आज सुबह मुलायम स‌िह से म‌िलने पहुंचे थे। मुलायम के खिलाफ जमकर शब्द बाण चलाने वाले बेनी ने फ‌िर से सपा में वापसी की है, ज‌िसे लेकर मुलायम स‌िंह सह‌ित पार्टी के वर‌िष्ट नेताओंं ने खुशी जाह‌िर की। बेनी मुलायम को देखकर तान छेड़ दी और सभी के सामने गाने लगे...., न, न करते प्यार तुम्ही से कर बैठे l करना था इंकार मगर इकरार तुम्ही से कर बैठे....!!!

           सपा मुख‌िया ने उन्हें अपने आवास पर शपथ द‌िलाई है। इस मौके पर अख‌िलेश यादव, श‌िवपाल यादव और आजम खां भी मौजूद रहे। आजम खां ने कहा, मजबूत नेता हैं बेनी, जब उन्होंने पार्टी छोड़ी तो बहुत दुख हुआ था। आजम खां ने कहा, बेनी प्रसाद वर्मा का समाजवादी पार्टी में स्वागत है।मुलायम स‌िंह ने जब बेनी प्रसाद का स्वागत क‌िया तो वह बोले, स्वागत न करें मैं छोटा हूं। बता दें क‌ि पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद  सपा में थे, उन्होंने सपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। राहुल गांधी से भी उनकी काफी नजदीक‌ियां रहीं। सपा से बागी होने के बाद वह मुलायम स‌िंह को द‌िन-रात कोसते थे। उन्होंने यहां तक कहा था ‌क‌ि सपा में कभी वापसी करने का सवाल ही नहीं उठता...!!!

        शुक्रवार को बेनी प्रसाद वर्मा के साथ बुलंदशहर के क‌िरण पाल स‌िंह भी सपा में शाम‌िल हुए हैं। मुलायम स‌िंह यादव, श‌िवपाल यादव, आजम खां और सीएम अख‌िलेश ने दोनों का सपा में स्वागत क‌िया। बेनी प्रसाद ने कांग्रेस छोड़ने को लेकर कहा क‌ि वहां बहुत सफोकेशन था। जब उनसे मुलायम स‌िंह के बारे में ‌द‌िए गए बयानों के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा क‌ि अच्छी शुरुआत में पुरानी बातों को भूल जाना चाह‌िए। घर में लड़ाई भी होती है और सुलह भी....!!!

मुलायम ने याद क‌िए पुराने द‌िन....!!!


शालीन मुद्रा में मुलायम सिंह यादव

   सपा मुख‌िया मुलायम स‌िंह ने इस मौके पर कहा, बेनी हमारे बहुत पुराने साथी हैं। बेनी ने ही पार्टी को समाजवादी नाम ‌द‌िया था, हम बेनी की वापसी से बहुत खुश हैं। पुराने द‌िनों को याद करते हुए मुलायम स‌िंह ने बताया, बेनी मुझे जेल में ढूंढ़ने आए थे।उन्होंने कहा, पार्टी बनाने में बेनी ने आजम का बहुत साथ द‌िया था। सपा सुप्रीमो ने कहा, मेरे सारे राजनीत‌िक न‌िर्णयों में वर्मा जी ने साथ द‌िया। वर्मा जी के पार्टी में आने का संदेश देशभर में जाएगा। उन्होंने ये भी कहा क‌ि पार्टी छोड़ने से पहले बेनी उनसे म‌िलकर गए थे।वहीं सीएम अख‌िलेश का कहना है क‌ि बेनी प्रसाद के वापस आने से पार्टी को बल म‌िलेगा....!!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें