Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 30 मई 2016

विधानसभा चुनाव 2017: ...तो भाजपा की ओर से स्मृति होंगी UP की CM....!!!

विधानसभा चुनाव 2017: ...तो भाजपा की ओर से स्मृति होंगी UP की CM....!!!

मानव संशाधन मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ...!!!

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने अन्य पार्टियों को मात देने के लिए स्मृति ईरानी का नाम आगे किया है। पार्टी के सर्वे में वरूण गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी का चेहरा प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। वहीं भाजपा के उलट RSS की नजर में गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्य नाथ का नाम सबसे आगे है।
बताया जा रहा है कि भाजपा व आर.एस.एस. की इस सूची के अलावा सहारनपुर रैली में पी.एम. नरेंद्र मोदी के जरिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को नौजवान कहे जाने के भी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं भाजपा समृति ईरानी की योग्यता को देखते हुए अपने इस कैंडिडेट कार्ड सी.एम. पद के लिए भी खेल सकती है। 
वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के संघ अधिकारियों के बीच बीते दिनों यू.पी. के चेहरे को लेकर हुई अनौपचारिक चर्चा में आदित्य नाथ के अलावा केशव मौर्य, स्मृति ईरानी, दिनेश शर्मा और महेश शर्मा के नाम पर मंथन हुआ था। लेकिन वहां भी किसी एक चेहरे पर सहमति नहीं बन पाई है। अब देखना यह है की भाजपा इन नामों में से किसे यू.पी. में अपना चेहरा बनाती है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें