Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2016

ईडी के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने माल्या का पासपोर्ट रद्द किया....!!!

!!!...ईडी के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने माल्या का पासपोर्ट रद्द किया....!!!
विदेश मंत्रालय ने उद्योगपति विजय माल्या का पासपोर्ट निरस्त कर दिया है। मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर माल्या के खिलाफ इस कार्रवाई को अंजाम दिया। माल्या पर 17 बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज है और वो इस वक्त देश छोड़कर जा चुके हैं।
जांच में सहयोग नहीं करने की वजह से ईडी ने मंत्रालय से माल्या का पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया था जिस पर कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय ने उसे निरस्त कर दिया। आईडीबीआई बैंक के 900 करोड़ रुपए के लोन के मामले में माल्या को पूछताछ में शामिल होने के लिए शनिवार को मुंबई में पेश होना था लेकिन वो नहीं आए।
इससे पहले भी उन्हें तीन बार पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे। माल्या पर किंगफिशर एयरलाइन के नाम पर बैंकों से कर्ज लेने और उसका अन्य जगहों पर इस्तेमाल करने का भी आरोप है। ईडी के अलावा सीबीआई व अन्य एजेंसियां भी इस मामले की जांच कर रही है। पासपोर्ट रद्द हो जाने के बाद भारत वापस लौटना माल्या की मजबूरी हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें