Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 20 मार्च 2016

"जीवन में सफल होने के 20 मंत्र"

।। "जीवन में सफल होने के 20 मंत्र" ।।
1.खुद की कमाई से कम खर्च हो, ऐसी जिन्दगी बनाओ....!!!
2. किसी से ईर्ष्या व द्वेष न करों । बल्कि प्रतिस्पर्धा करना सीखों....!!!
3. अपने मन में घमण्ड को स्थान न दें । खुद की भूल को स्वीकारने मेँ कभी भी संकोच मत करो.....!!!
4. किसी के बुरे वक्त पर मत हँसो, चूँकि वक्त बदलते देर नहीं लगती.....!!!
5. अपने पीछे खड़े व्यक्ति को भी आगे बढ़ने का मौका दो.....!!!
6. सूरज को उगते हुए देखने से जीवन में प्रेरणा मिलती है ......!!!
7. बहुत आवश्यक हो, तभी कोई चीज किसी से उधार लो.....!!!
8. किसी विद्वान ब्यक्ति से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार पूंछो....!!!
9. कर्ज और शत्रु को कभी बड़ा मत होने दो.....!!!
10. ईश्वर यानि अपने ईष्टदेव पर पूरा भरोसा रखो.....!!!
11. प्रार्थना करना कभी मत भूलो । प्रार्थना मेँ अपार शक्ति होती है । उससे आत्मविश्वास बढ़ता है .....!!!
12. वक्त की कीमत को पहचानों । अपना समय बर्बाद न करों । वो आपका इन्तजार नहीं करेगा । वक्त के साथ चलना सीखो। इसको फालतू कामों में खर्च मत करो .....!!!
13. दूसरों का सम्मान करोगे। तभी स्वयं को सम्मान मिलेगा......!!!
14. जो संसाधन आपके पास है, उसी मेँ खुश रहना सीखो.....!!!
15. बुराई कभी भी, किसी की मत करो । क्योंकि बुराई नाव मेँ उस छेद के समान है, बुराई रूपी छेद बड़ी नाव को भी डुबो देता है..!!!
16. हमेशा सकारात्मक सोच रखो....!!!
17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है। बस उस हुनर को दुनियाँ के सामने लाओ..!!!
18. कोई काम छोटा नही होता । हर काम बड़ा होता है । जो काम आप कर रहे हो अगर वह काम आप नही करते हो तो दुनिया पर क्या असर होता..???
19. सफलता उनको ही मिलती है, जो स्वयं कुछ करते हैं....!!!
20. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नही बल्कि कुछ करना पड़ता है....!!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें