![]() |
| राष्टभक्त लल्लू राम गुप्ता... |
देश के प्रधानमंत्री को मन की बात करने वाला पीएम को अपने आपको करोंड़ो समर्थकों में से एक समर्थक माना है l 4 जून को जब लोकसभा का परिणाम आया तो हमें भी बहुत झटका लगा था l हम समझ रहे थे कि सरकार तो आपकी ही बनेगी, लेकिन मन की भावनाएं कुछ वैसी ही थी, जैसे वाजपेयी जी की सरकार एक वोट से गिर गयी और साल- 2004 में मिली अप्रत्याशित हार से बहुत दुःख हुआ था l
इस बार लोकसभा चुनाव परिणाम से हमारे जैसे भारतीयों को ऐसा लगा मानो देश किसी गड्ढे में जाने से बाल-बाल बचा l धीरे-धीरे उस सदमें से हम बाहर आ रहे हैं कि इस आशा में कि जो गलतियां हुई हैं वह सुधारी जायेगी l इस विश्वास के साथ कि मोदी है तो सब ठीक हो जायेगा l इसी भरोसे पर हम कुछ ऐसी बातें आप से कहना चाहते हैं जो थोड़ी चुभने वाली हो सकती हैं l आशा है कि आप उनके लिए हमें पहले से ही क्षमा कर देंगे l
एक समाज के रूप में हमारे अवचेतन में कई प्रकार की असुरक्षाएं हैं l हम उस समाज से हैं, जिसमें अपने शत्रु को युद्ध में 17 बार पराजित करके क्षमा कर दिया, लेकिन 18वीं बार जब हम हार गए तो उन्होंने हम पर कोई दया नहीं की l हमें पानीपत की वो तीसरी लड़ाई याद है, जब मराठा सेना के साथ 40 हजार हिन्दू महिलाएं व बच्चे भूखे प्यासे मार दिए गए थे l कोई उन्हें बचाने नहीं आया हम उस विश्वासघात को नहीं भूले l
जब देश की स्वतंत्रता के नाम पर मुसलमानों को एक तिहाई भूमि दे दी गई, उसके बाद भी उन्हे यहीं रोक लिया गया l हम बार-बार छले गए l कभी शत्रुओं द्वारा तो कभी अपनो द्वारा l प्रधानमंत्री जी जब आप साल- 2014 में आये हिन्दू आशा की किरण दिखी l उस समय लगा कि अब समय आ गया है, सभी समस्या का निराकरण धीरे-धीरे हो जायेगा l चूँकि देश के अंदर हमारे जैसे राष्ट्र भक्तों के मन में आपके प्रति अगाध प्रेम और विश्वास भरा है l
पुण्य भूमि के टुकड़े-टुकड़े वाले षड्यंत्र बंद होंगे l हिन्दुओं से भेदभाव वाली ब्यवस्था का अंत होगा l हमारी आस्था के केंद्र हमें वापस मिलेंगे l सिनेमा साहित्य में देवी देवताओं का अपमान समाप्त होगा l सभ्यता के हर मान विन्दु का सम्मान होगा l हिन्दुओं को बांटने वाला प्रकल्प बंद होगा l सिनेमा, साहित्य और मीडिया का हिन्दू विरोधी ईको सिस्टम ख़त्म होगा l विपक्षी दलों का ईको सिस्टम इतना मजबूत आखिर कैसे हो रहा है, जब वह सत्ता से 10 साल से दूर हैं l क्या वास्तव में विदेशी ताकतों ने विपक्षी दलों को आपकी सरकार हटाने के लिए चंदा दिया ?
तीसरे कार्यकाल की शपथ लेने के बाद आपकी सरकार के प्रारम्भिक निर्णयों को ही ले लीजिये, आपने पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए मकान बनाने के हस्ताक्षर किये l क्या आपको याद नहीं रहा कि पिछले कार्यकाल में जो चार करोड़ पीएम आवास बनाये गए l उनमें से लगभग 50% लाभार्थी मुस्लिम थे l वही जो चुनाव में आपको हराने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए थे l वही जो आबादी बढ़ाकर एक दिन इस देश को हड़पने सपना देख रहे हैं l यदि किसी भी स्तर पर कोई चूक हुई तो उनके मंसूबे निश्चित ही पूरे हो जायेंगे l
परिवार तो उन्हीं के ही बढ़ रहे हैं l आपकी अपनी किसी सरकारी एजेंसी से सर्वे करवा लीजिये तो आपको स्वतः सच्चाई का पता चल जायेगा कि 3 करोड़ मकान में से 50 फीसदी मुसलमानों को ही मिलने वाले हैं l तो क्या यह कहना गलत होगा कि पीएम बनते ही आपका पहला निर्णय हिन्दुओं के विरोध में ले लिया गया l जिन्होंने आपको वोट देकर चुनाव में जिताया और आप तीसरी बार देश के पीएम बन सके l आपके ही दल के नेता अब मुखर होकर कहने लगे कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास से बात बनने वाली नहीं है l जो हमारे साथ, उसी का विकास की परिकल्पना को आगे बढ़ाना होगा l
9 जून, 2024 जम्मू के रिहायशी में वैष्णव देवी आतंकी हमले के बारे में आपको पता ही होगा l क्या आपने उन लोगों के परिवारों को पीएम राहत कोष से देने के लिए विचार किया, उसमें मरने वाले तो हिन्दू ही थे l क्या जम्मू कश्मीर सरकार के थोड़े ही मुआवजे पर उनके परिवार वालों का जीवन कट जायेगा l ये तो वो लोग रहे होंगे, जिन्होंने आपको ही अपना बहुमूल्य वोट दिया होगा l आज भी देश में आपके प्रति ऐसे नागरिक हैं जो बिना किसी इच्छा के ही आपको अपना बहुमूल्य मत देते हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि आपके हाथ में देश के बागडोर रहने से देश में आन्तरिक और बाह्य खतरे से बचा जा सकता है l
आपको अपने परिवार के सदस्य की तरह ही मानते रहे होंगे l क्या आपने उनके परिवार वालों का हाल जानने के आपने किसी डेलीगेशन को भेजकर सच्चाई जानने की कोशिश की l मोदी जी आपके शपथ समारोह के अगले ही दिन पाकिस्तान के सिंध प्रांत में राम मंदिर तोड़ दिया गया l हिन्दुओं के धार्मिक ग्रन्थ रामायण और गीता फाड़ दिया गया l किन्तु आपके विदेश मंत्री ने इतने बड़े मुद्दे पर चुप्पी साधे रहे, कोई प्रतिक्रिया नही दिया l उन्हें यह कहने से कौन रोकता है कि यह नेहरू लियाकत पैक्ट का उल्लंघन है l
यदि पाकिस्तान हिन्दुओं को सुरक्षा नहीं देगा भारत भी मुसलमानों की सुरक्षा का आश्वासन नहीं दे सकता l पाकिस्तान और बांगला देश में हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार पर आपकी संवेदना कहाँ चली जाती है ? मोदी जी आप देश का एजेंडा तय करने के लिए जाने जाते रहे, लेकिन संविधान बदलने वाले मुद्दे पर विपक्षी कांग्रेसी दुष्प्रचार तन्त्र ने आपको घुटने पर ला दिया l पूरे चुनाव में आप सफाई देते रहे l पार्टी के प्रवक्ताओं ने भी विपक्ष की झूठ तंत्र को समझ नहीं सके और उस पर कोई तथ्यात्मक बात देश की जनता के समक्ष न रख सके, जिससे विपक्ष का झूठ जीत गया और वह आपकी तीसरी सरकार को कमजोर करने में सफल हो गए l
बात इस सीमा तक पहुँच गई कि आप कहने लगे कि डॉ आंबेडकर भी देश के संविधान को नहीं बदल सकते l मोदी जी आप संविधान में संसोधन नहीं करेंगे तो उन धाराओं को कैसे हटायेंगे, जिनके कारण भारत में हिन्दू दूसरे दर्जे का नागरिक बनने को विवश है l हम तो सोच रहे थे कि आप भारतीय संविधान में अनुच्छेद- 25 में बदलाव करेंगे, जिसके कारण धर्मंचरण हो रहे हैं और भारत को इस्लामिक और ईसाई देश बनाने के सपने देखे जा रहे हैं। जिन योग्य लोगों को आपने देश के सबसे बड़े पत्रकारिता संस्थान का प्रमुख बनाया, वह अपने पूरे कार्यकाल में बामपंथियों के आगे दुम दबाये घुमते रहे l
आपने भी ऐसा कोई तंत्र विकसित ही नहीं किया जो अच्छे लोगों की पहचान करके उस ईको सिस्टम का निर्माण करे जो आपके विरोधियों के हर झूठे नरेटिव को पहले ही परास्त कर दे l मोदी जी अपने ऐसे अकर्मण्य ब्यक्ति को दूसरी बार देश का शिक्षा मंत्री बना दिया जो देशहित में ठीक नहीं है l प्रधानमंत्री जी, आप आयेंगे तो देश के हजारों मंदिरों पर सरकारी कब्जे का कनून खत्म होगा l हिन्दुओं से भेदभाव की इस छोटी सी ब्यवस्था को बदल न सके और शायद बदलना भी नहीं चाहते l
भारत में तेजी से बढ़ती मुस्लिम आबादी और हिंदुओं की घटती संख्या पर आपके आर्थिक सलाहकार की एक रिपोर्ट आई थी देश भर में जनसांख्कीय परिवर्तन हो रहा है l विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में एक राष्ट्र के रूप में हमारे अस्तित्व के आगे एक बड़ा खतरा है l आपने उसे रोकने के लिए क्या किया ? आप यह मानकर चलिए कि दो तीन दशक में न तो आपकी पार्टी की राजनीति बचेगी और न देश का संविधान ही बचेगा l हिन्दुओं के साथ क्या होगा वो हम कश्मीर से लेकर केरल, बेस्ट बंगाल और उत्तर पूर्व में देख ही रहे हैं l
आपकी सरकार सेना से लेकर UPSC तक में मुस्लिम समुदाय की इंट्री करा रही है और आप बड़े गर्व से कह रहे हैं कि सरकरी नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी बढ़ी है l क्या आपको पता नहीं कि आप किस आग के साथ खेल रहे हैं ? मोदी जी आपने कई अच्छे लोंगो को पद्म श्री पुरस्कार दिए, लेकिन मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण देकर अच्छा नही किया l ऐसा करके अपने सारे अच्छे कार्यों पर पानी फेर लिया l क्योंकि मुलयम सिंह यादव ने निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलवाकर हजरों कारसेवकों की हत्या करवाया था l
अयोध्या में 30 अक्टूबर व 2 नवम्बर, 1990 में दो दिन कारसेवकों पर गोलियां चली थी l 2 नवम्बर, 1990 के दिन मैं भी कारसेवा में शामिल था l भागवान की कृपा से मैं तो बच गया, परन्तु मेरे सामने ही हजारों कारसेवकों को पहले गोलियों से भूना गया और उनके रक्त रंजित शव को घसीट कर सरयू जी में फेंक दिया गया, जिससे सरयू नदी का पानी कारसेवकों के रक्त से लाल हो गया था l क्या आपने कल्पना की है कि 4 जून को आपकी कुछ और सीटों सीटें कम आयी होती और सत्ता कांग्रेस के हाथ में चला गया होता तो क्या होता ?
प्रधानमंत्री जी, जो खजाना आपने अपनी मेहनत से भरा वह सबकुछ देखते ही देखते लुट जाता l वैसे ही जैसे पुराने जामने में हमारे राजा धन धान्य से राजकोष से भरते थे और कोई विदेशी लुटेरा आकर सबकुछ लूट ले जाता था l साल- 2004 से साल- 2014 तक हमने अपनी आँखों से देश को लुटता हुआ देखा है l अब बचे हुए जीवन में उसकी पुनरावित्ति नहीं देख सकता l हमें आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है है आप हमारे मन की बात को अवश्य पढ़ेंगे और उस पर गहनता के साथ विचार भी करेंगे l

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें