Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 2 जुलाई 2023

बसपा मुखिया मायावती ने किया बड़ा फेरबदल,मुनकाद अली को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी,दो नेताओं को पद से हटाया

बसपा मुखिया ने लिया बड़ा फैसला,दो नेताओं को पद से हटाया.....
 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती संगठन में लगातार बदलाव कर रही हैं। मायावती ने पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद अली को एक बार फिर मेरठ मंडल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है।इस पद पर रहे शमशुद्दीन राइन को मेरठ से हटाकर बरेली मंडल में लगाया गया है। इसके अलावा कई मंडलों के कोआर्डिनेटर रहे सतपाल पेपला और मोहित जाटव को पदमुक्त कर दिया है।


बता दें कि उत्तर प्रदेश में साल 2012 से बहुजन समाज पार्टी को लगातार मिल रही करारी हार के बाद से संगठनांत्मक ढांचा भी स्थिर नहीं हो पा रहा है। बाबू मुनकाद अली बसपा का बड़ा चेहरा ही नहीं, बल्कि बसपा मुखिया मायावती के करीबी भी बताए जाते हैं। मुनकाद बसपा में राष्ट्रीय महासचिव समेत कई बड़े पदों पर रहे हैं। कई बार मेरठ मंडल की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। पूर्व के चुनावों के साथ ही नगर निकाय चुनाव में भी मेरठ में बसपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए फिर से संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। 


बाबू मुनकाद अली का कहना है कि पार्टी हाईकमान के निर्णय पर ही संगठन में परिवर्तन हो रहा है। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। सभी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार कार्य में जुटेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें