Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 26 जून 2023

यूपी में माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम जारी, माफिया संजय उपाध्याय के अवैध घर पर चला योगी का बुलडोजर

गोरखपुर में कोल्ड स्टोरेज प्लांट की थी,जमीन...

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर उन सभी आरोपियों और माफियाओं के खिलाफ लगातार चल रहा है, जो कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाना अपना शगल समझते हैं। योगी सरकार ने ऐसे सभी लोगों को कड़ा सबक सिखाने का मन बना लिया है।माफियाओं के खिलाफ योगी का बुलडोजर लगातार गरज रहा है। सीएम योगी का बुलडोजर अभियान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में माफिया विनोद उपाध्याय के भाई 25 हजार का इनामिया संजय उपाध्याय के अवैध कब्जे पर रविवार को योगी का बुलडोजर गरजा है। जिस घर पर बुलडोजर गरजा है, वह GDA की जमीन है, जिसपर अवैध कब्जा करके अवैध निर्माण किया गया था। बता दें कि संजय उपाध्याय एक लाख का इनामी फरार माफिया विनोद उपाध्याय का सगा भाई है। 

तीन करोड़ की जमीन पर किया था, कब्जा...

जानकारी के मुताबिक माफिया संजय उपाध्याय ने जिस जमीन पर कब्जा किया था वह 5000 स्कावयर फीट का प्लाट था। प्रशासन ने लगभग 3 करोड़ की भूमि को माफिया के कब्जे से मुक्त कराया है। इस कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी, एएसपी, एसपी नार्थ और जीडीए की टीम मौजूद रही। माफिया पर रंगदारी सहित कई गंभीर केस दर्ज हैं। ये गुलहरिया के मोगल्हा क्षेत्र का मामला है। इस मामले पर एसपी सिटी गोरखपुर कृष्ण बिश्नोई ने कहा कि यह एक कोल्ड स्टोरेज प्लांट की जमीन थी और इस पर विनोद उपाध्याय, संजय उपाध्याय और उनके गिरोह के सदस्यों ने कब्जा कर लिया था। संजय उपाध्याय‌ फिलहाल फरार है और उस पर 25,000 रुपये का इनाम है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें