Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 11 जून 2023

पत्नी और उसके प्रेमी को सिरफिरे पति ने घर में घुसकर गोली से उड़ाया

पत्नी और उसके प्रेमी को सिरफिरे पति ने मारी गोली.......
 

मथुरा।उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां सिरफिरे पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को घर में घुसकर गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र के जाव गांव की है। गांव निवासी कृष्ण ने कुछ साल पहले गांव की रहने वाली युवती से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों में दरार आ गई। युवती पिछले आठ-नौ माह से गांव के देशराज के साथ रहने लगी। यह बात कृष्ण को चुभ गई। 


कृष्ण ने दोनों को अलग-अलग रहने की चेतावनी दी। इसके बाद जब दोनों नहीं माने तो उनको रास्ते से हटाने के लिए सोच ली। शनिवार रात लगभग आठ बजे पत्नी और उसका प्रेमी देशराज घर में थे। तभी कृष्ण वहां पहुंच गया। कृष्ण ने दोनों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली देशराज की सीने में लगी और युवती के हाथ में लगी। इससे दोनों घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां आ गए। ग्रामीणों को देखकर कृष्ण वहां से भाग निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें