![]() |
ससुर ने अपनी ही बहू की गर्दन कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर कर दी, निर्मम हत्या.... |
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां ससुर ने अपनी ही बहू की गर्दन कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। ये दृश्य देखकर लोग कांप गए। सूचना पाकर पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। ससुर ने बहू की हत्या क्यों कि ये अभी पता नहीं चल पाया है। यह घटना जिले के किरावली थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव की है। घटना के बाद से गाँव सहित क्षेत्र में तनाव है और घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
62 वर्षीय रघुवीर का बेटा गौरव यूपी पुलिस में सिपाही है। गौरव की पत्नी प्रियंका गांव में ही रहती है। आज सुबह रघुवीर ने प्रियंका पर उस समय हमला बोला, जब वो खाना बना रही थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल ससुर द्वारा अपनी बहू की हत्या के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रकरण में मुकदमा लिखकर आरोपी को जेल भेजदिया गया है। विवेचना चल रही है जो सही होगा, वही किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें