Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 6 जून 2023

दिल्ली मेट्रो बना जंग का मैदान,चप्पल और बोतल लेकर महिलाओं ने एक-दूसरे को ललकारा

दिल्ली मेट्रो में महिला कोच में दो लड़कियां आपस में  भिड़ती हुई  नजर आ रही है.....

दिल्ली में आए दिन कोई न कोई  वीडियो  सामने आती रहती है चाहे वो डांस हो या दिल्ली मेट्रो में सफ़र के दौरान रोमांस का हो लेकिन इस बार दो लड़कियों के सेंडल और बॉटल से लड़ाई करते हुए का एक नया वीडिय़ो वायरल हो रहा है।  जानकारी के अनुसार, ये वीडियो दिल्ली मेट्रो के महिला कोच का है जहां दो लड़कियां आपस में  भिड़ती हुई  नजर आ रही है।

 
वीडियो में देखा जा सकता  है कि कैसे दो लड़कियां आपसे में भिड़ती हैं एक लड़की के हाथ में जहां चप्पल है तो दूसरी के हाथ में पानी की बोतल दिख रही है। पहले तो दोनों एक दूसरे को मारने के लिए उकसाती है फिर इस दौरान एक लड़की दूसरी को गाली भी देती है इसके बाद दोनों आपस में भिड़ जाती है। और इनमे से एक दूसरे पर पानी फेंक देती है। 


जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो महिला कोच का है।  दोनों लड़कियों में किस बात के लिए लड़ाई हो जाती  है ऐसे में  दोनों को भिड़ते देखे कोच में सवार अन्य महिलाएं शांत रहने के लिए भी कहती हैं। लेकिन काफी बहस के बाद दोनों एक दूसरे को इग्नोर करती है। बता दें कि इससे पहले भी मेट्रो में अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं। जिन पर लगातार लोगों द्वारा ट्रोल किया जाता है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें