![]() |
तीन साल के मासूम ने चबाया साँप का बच्चा,परिजन परेशान..... |
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में खेल-खेल में मासूम ने सांप का बच्चा चबा लिया। परिजन बच्चे को आनन-फानन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। फर्रुखाबाद जिले में घर में पुरानी दीवार के किनारे खेल रहे मासूम ने सांप के बच्चे को मुंह से चबा लिया। गले से उतरने से पहले ही पहुंची दादी ने मुंह देखा, तो होश उड़ गए। मर चुके सांप के बच्चे को पॉलिथीन में बंद करके बच्चे को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद परिजन बच्चे को घर ले गए।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव मदनापुर निवासी दिनेश कुमार का साढ़े तीन साल का पुत्र अच्छे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर में खेल रहा था। आंगन में एक दीवार पर प्लास्टर नहीं है। उसी के किनारे निकले एक सांप के बच्चे को पकड़कर मासूम ने अपने मुंह में रख लिया। उसने दांतों से उसे खूब चबाया। कुछ देर बाद ही उसकी दादी सुनीता पहुंची। मुंह चलाता देख उन्होंने मुंह में उंगली डालकर निकाला, तो सांप का बच्चा देख होश उड़ गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें