Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 20 मई 2023

दिनदहाड़े थेरेपी कराने जा रही महिला को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

दिनदहाड़े थेरेपी कराने जा रही  महिला को गोलियों से भूना.....

फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र के अन्तर्गत न्यू तलक नगर में 54 वर्षीय महिला थिरेपी कराने महिला को अज्ञात हमलावरों ने दिन दहाड़े तीन गोली मारकर की हत्या। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन की है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। इलाके में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। फिरोजाबाद में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पति कुछ दूरी पर बाइक लेकर महिला की प्रतीक्षा में खड़ा था। 


थिरेपी कराने अस्पताल जा रहे थे दंपति .....


त्तर थाना क्षेत्र स्थित तिलक नगर में देशपाल जौदान 22 वर्षों से किराए के मकान में रह रहे हैं। उनकी 52 वर्षीय पत्नी सुधा की गर्दन में कई दिनों से दर्द है। जिसके लिए वह मेडिकल कालेज अस्पताल में फिजियोथैरेपी कराने जाती थीं। सुबह पौने 10 बजे भी पति पत्नी अस्पताल जा रहे थे। पति बाइक लेकर सर्विसलेन पर तिलक नगर मोड़ पर खड़े थे। वहीं सुधा कमरे का ताला लगाकर उनके पास जा रही थीं। 


ताबड़तोड़ फायरिंग से आस पास फैली सनसनी ....


ली से बाहर निकलते ही उन पर बाइक पर आए दो हमलावरों में से एक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से महिला की मौत हो गई। हमलावर कौन थे और हत्या क्यों की गई। इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पति पत्नी यहां अकेले रहते थे। बेटा कर्नाटक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वहीं बेटी की शादी हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें