दुल्हन अपनी शादी की तैयारी में मशगूल थी, तभी उसको पता चला कि दूल्हा मंडप से भाग गया है। इसके बाद दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक पीछा करके दूल्हे को दबोचा और उससे मंदिर में शादी कर ली। दुल्हन की बहादुरी की हर ओर चर्चा है।
![]() |
मंडप से भागे दुल्हे को पकड़ दुल्हन ने रचाई शादी ..... |
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुल्हन की हिम्मत की तारीफ हो रही है। दरअसल, दुल्हन अपनी शादी की तैयारी में मशगूल थी, तभी उसको पता चला कि दूल्हा मंडप से भाग गया है। इसके बाद दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक पीछा करके दूल्हे को दबोचा और उससे मंदिर में शादी कर ली ।दुल्हन की बहादुरी की हर ओर चर्चा है। एक तरफ दुल्हन सोलह सिंगार कर बरात के आने का इंतजार कर रही थी। परिवार के लोग भी शादी की तैयारी में व्यस्त थे। सभी की निगाहें दरवाजे पर थी। मंडप सजाया जा चुका था ।दरवाजे पर गेंदे के फूल की माला से घर को सजाया गया था, लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि दूल्हा भागने वाला है। किसी बात से परेशान दूल्हा भागने लगा। इससे पहले वह अपने मकसद में कामयाब होता कि दुल्हन ने दूल्हे को दबोच लिया और रास्ते में ही मंदिर में जाकर विवाह रचाया।
यह पूरा मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर का है। क्षेत्र में रहने वाली युवती करीब ढाई साल से बदायूं जिले के बिसौली युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने विवाह करने का भी मन बनाया। दोनों की रजामंदी से विवाह की तारीख भी तय हो गई। इसी रविवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी कराने के लिए सभी तैयारियां भी की गई। एक तरफ युवती सोलह सिंगार कर दुल्हन बनकर मंडप में दूल्हे का इंतजार कर रही थी इसी दौरान दूल्हे ने किसी बात को लेकर शादी करने का इरादा बदल गया। दुल्हा, युवती के साथ शादी करने से इनकार करने लगा और मौका पाकर वहां से भाग गया। तो दूसरी और मंदिर के मंडप में बैठी दुल्हन को जब इस बात की भनक लगी तो दुल्हन ने अपने प्रेमी को फोन किया तो युवक बहाने बनाने लगा और कहने लगा कि वह अपनी मां को लेने के लिए बदायूं जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें