Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 1 मई 2023

सपा को लगा तगड़ा झटका छह बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने थामा भाजपा का दामन

 

सपा को बड़ा झटका विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने थामा भाजपा का दामन 

लखनऊ।फर्रुखाबाद से छह बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष मोना यादव और बेटे सचिन यादव और अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम नरेन्द्र सिंह यादव ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। बता दें कि नरेंद्र सिंह यादव की सैफई परिवार से रिश्तेदारी भी रही है।


नरेंद्र सिंह यादव मुलायम सिंह यादव के खास लोगों में गिने जाते रहे,लेकिन बदले हालात में खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। नरेंद्र सिंह यादव का भाजपा में जाना समाजवादी पार्टी के लिए तगड़ा झटका है। नरेंद्र सिंह यादव यदुकुल पुनर्जागरण मिशन से भी जुड़े रहे और शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें मिशन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।


 बता दें कि इससे पहले फिरोजाबाद से पूर्व विधायक हरिओम यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश भी सपा छोड़ चुके हैं। जबकि शाहजहांपुर में पार्टी की दिग्गज नेता और महापौर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने ऐन मौके पर पाला बदलकर भाजपा की प्रत्याशी बन गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें