Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 6 मई 2023

आकांक्षा दुबे मामले में आरोपी समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए मिली तारीख जानें कोर्ट ने क्या दिया आदेश

आकांशा दुबे मामले में आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह की जमानत प्रार्थना पर सुनवाई .... 
 

वाराणसी।भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 9 मई को सुनवाई होगी। ये आदेश शनिवार को अपर जिला जज प्रथम की अदालत ने दिया। बता दें कि समर सिंह जिला जेल में बंद है। आकांक्षा दुबे बीते माह 26 मार्च को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को समर को न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।


 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख निर्धारित की थी।आज शनिवार को अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 9 मई निर्धारित कर दी है। बता दे कि समर सिंह जिला जेल में बंद है । बता दे कि आकांशा दुबे ने 26 मार्च को सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को पुलिस ने 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें