Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 27 अप्रैल 2023

भाजपा की सपा और कांग्रेस खेमे में लगातार जारी है सेंधमारी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

जब तक कांग्रेस और सपा में रहते हैं तब तक वह भाजपा के लिए अछूत और जब भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेते हैं, वैसे ही वो हो जाते हैं,पवित्र...
 
कांग्रेस और सपा के नेताओं ने दल बदल कर हो गए भगवाधारी... 

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं का पाला बदल का खेल चालू है। इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सरोजनी नगर से जिला पंचायत सदस्य पलक रावत सहित कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा का दामन थाम लिया है। आज कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भाजपा भी भाजपा का दामन थाम लिया है। दिलप्रीत सिंह डीपी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा, कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके रणवीर सिंह कलसी और कांग्रेस शहर महासचिव संजय गिरी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। 


अभी लोकसभा चुनाव को होने में पूरे एक वर्ष बाकी है। परन्तु विपक्षी दलों के नेताओं में निकाय चुनाव के समय से ही ये डर सताने लगा है कि अभी उनके दलों की स्थिति इतनी जल्दी सही होने वाली नहीं है। ऐसी दशा में वो भाजपा का दामन थामने लगे हैं। कांग्रेस के अतिरिक्त मुख्य विपक्षी दल सपा के नेताओं में भी ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। आज सपा से हैदरगंज द्वितीय वार्ड से पार्षद तारा चंद्र रावत ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि बीते दिनों शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी से मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें