दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़... |
प्रतापगढ़। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में जाकर टकराई एक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष एहसानुल हक ने चारों घायलों को इलाज के लिए तत्काल इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगीपुर भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों का इलाज चल रहा है। उदयपुर पुलिस की वजह से समय पर इलाज मिलने की वजह से तीनों घायलों का जीवन बचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक ही बाइक पर सवार चारों लोग बाबा घुइसरनाथ दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के शिकार चंदन कोरी पुत्र शीतला प्रसाद कोरी अपने साले रामबाबू एवं दो साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर दर्शन करके घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में जाकर टकरा गई। बाइक दुर्घटना में रामबाबू उम्र 10 वर्ष की मौत हो गई। उदयपुर थाना क्षेत्र के दला पट्टी गांव के पास की दुर्घटना बताई जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें