Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

कुंडा के बाहुबली विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" के पास 9 करोड़, 17लाख, 54 हजार, 448 रूपये की है, सकल मूल्य की सम्पत्ति

राजा भईया ने पूर्व में नामांकन के दौरान शपथपत्र में वर्ष-2017 में 14 करोड़, 25 लाख, 84 हजार, 83 रूपये और वर्ष-2012 में 7 करोड़, 11 लाख, 57 हजार, 460 रूपये एवं वर्ष-2007 में 2करोड़, 73 लाख, 5 हजार, 59 रूपये दर्शाये थे...

अफीम कोठी में कुंडा विधानसभा के लिए नामांकन करते राजा भईया...

प्रतापगढ़। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह  "राजा भईया" आज पहली बार किसी दल से नामांकन किया है। राजा भईया अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुवात वर्ष-1993 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप कुंडा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष-2017 तक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजा भईया चुनाव जीतते रहे। वर्ष- 2018 में राजा भइया ने खुद की राजनैतिक पार्टी का गठन किया। इस पार्टी को निर्वाचन आयोग द्वारा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक नाम से मान्यता प्रदान की है।

राजा भईया ने हलफनामे में दी है,यह भी जानकारी... 

  • 2007 में 2 करोड़ की संपत्ति थी।
  • 2012 में 7 करोड़ हो गई।
  • 2017 में 14 करोड़ की संपत्ति थी।
  • 2007 में 4 मुकदमे दर्ज थे।
  • 2012 में मुकदमों की संख्या 8 हो गई।
  • 2017 में दर्ज केसों की संख्या घटकर एक रह गई ।
अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार राजा भईया अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से आज अपना नामांकन किया। नामांकन में दिए गए शपथपत्र में राजा भईया ने माना है कि उनके पास 8 किलो सोना और 36 किलो चांदी हैं। आज इस बात का खुलासा अपने नामांकन पत्र में दिए गए हलफनामें में किया है। वर्ष- 2022 में राजा भईया अपनी ही पार्टी के सिम्बल पर चुनाव मैदान में हैं। 5 फरवरी, 2022 को उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। राजा भईया के पास 1 रिवाल्वर और 1 बंदूक है। उनकी पत्नी के पास एक राइफल, एक रिवॉल्वर और एक बंदूक है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें