Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

अपनी प्रेमिका रूचि सिंह की हत्या के आरोप में जनपद प्रतापगढ़ में तैनात रानीगंज तहसील के तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव को लखनऊ की ने किया, गिरफ्तार

लखनऊ में तैनात एक महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को पुलिस ने कर लिया,गिरफ्तार...

महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या में गिरफ्तार हुए तहसीलदार रानीगंज...

प्रतापगढ़। यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। आरोपी तहसीलदार ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके और महिला सिपाही रुचि सिंह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन सिपाही रुचि सिंह अब उस पर लगातार दवाब डाल रही थी। इससे परेशान होकर उसने सिपाही की हत्या करने की योजना बना ली। बाद में मौका मिलने पर उसने सिपाही की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया।

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह...

जनपद बाराबंकी के असंद्रा थाने से स्थानांतरित होकर पुलिस मुख्यालय में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुख्यालय पर तैनात अनुभाग अधिकारी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला सिपाही सात दिन से लापता थी, जिसके बाद गुरुवार को लखनऊ में पीजीआई इलाके के माती स्थित नाले में उसका शव मिला था। एडीसीपी पूर्वी एस एम कासिम आब्दी के मुताबिक, बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। रुचि अर्जुनगंज में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस मुख्यालय में 13 फरवरी को रुचि की ड्यूटी थी, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंची। सिपाही के गैरहाजिर होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था। अनुभाग अधिकारी एम पी सिंह के मुताबिक रुचि की गुमशुदगी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई थी।इस बीच 17 फरवरी को गोल्फ सिटी के पास एक नाले में रुचि सिंह की लाश मिली। रुचि सिंह की पहचान उसके भाई ने की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया और तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें