Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

प्रतापगढ़ फतनपुर थाना में 1.550 किलोग्राम अवैध गांजा, दो तमंचा, दो जिन्दा कारतूस के साथ तीन शातिर अभियुक्त हुए गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जनपद में बार्डर वाले थाना क्षेत्रों में नशे के कारोबारी,असलहे के तस्करों का रहता है,बोलबाला...

पुलिस ने तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार...

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 20/01/2022 को थाना फतनपुर से उप निरीक्षक अमित सिंह मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के रोह खुर्दकला गौशाला के पास सड़क पुलिया से 3 व्यक्तियों 1. सुनील कुमार सिंह पुत्र फतेह बहादुर सिंह निवासी नौडेरा बन्दी पट्टी थाना फतनपुर, प्रतापगढ 2. दिलशाद पुत्र अमीन निवासी नौडेरा सुवंशा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ 3. शाजिद पुत्र इसराइल निवासी नौडेरा, स्वरूपपुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़़ को 1 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा, 2 अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग में 1.मु0अ0सं0- 12/22 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम सुनील कुमार सिंह उपरोक्त। 2. मु0अ0सं0- 13/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम दिलशाद उपरोक्त। 3.मु0अ0सं0- 14/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम शाजिद उपरोक्त पुलिस टीम में उप निरीक्षक अमित सिंह मय हमराह थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें