Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

प्रतापगढ़ एसपी सतपाल अंतिल ने की बड़ी कार्यवाही, जेठवारा एसओ रविन्द्र त्रिपाठी को किया लाइन हाजिर

अपराध पर नियंत्रण न कर पाना और थानाध्यक्ष रविन्द्र त्रिपाठी की बढ़ रही शिकायतों के मद्देनजर एसपी प्रतापगढ़ ने किया पैदल 

थाना जेठवारा रविन्द्र त्रिपाठी किये गए पैदल...

थाना जेठवारा क्षेत्र में कल हुई प्रधान एवं अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्रा के ऊपर पंचायत के दौरान उन फायर किया किया और उस फायरिंग में वह लोग बाल-बाल बचे। लक्ष्मीगंज बाजार में विवाहिता की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता के भाई विजय जायसवल ने एडीजी जोन प्रयागराज व एसपी प्रतापगढ़ से दो दिन पहले से शिकायत किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाकर का एसओ की शिकायत हुई थी। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जब उच्चाधिकारियों ने प्रकरण को संज्ञान में लिया तो थानाध्यक्ष जेठवारा के ऊपर लगाये जा रहे आरोपों में बल मिलता दिख रहा था, उसी क्रम में जेठवारा थानाध्यक्ष रविन्द्र त्रिपाठी पर गाज गिरी है 


जेठवारा थाना क्षेत्र में लगभग दो माह पूर्व सरियापुर के प्रधान राजकुमार यादव को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारी गई थी। उस घटना में कई महीने बीतने को हो रहा है। आज तक पुलिस के हाथ खाली है। थाना जेठवारा में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा था उस अपराध पर एसओ जेठवारा रविन्द्र त्रिपाठी अंकुश नहीं लगा पा रहा थे, उसी बात से नाराज पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल ने जेठवारा थानाध्यक्ष रविन्द्र त्रिपाठी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया थानाध्यक्ष जेठवारा रविन्द्र त्रिपाठी के ऊपर आरोप है कि वह इलाके में नहीं निकालते थे। इसी लापरवाही के चलते थानाध्यक्ष जेठवारा रविन्द्र त्रिपाठी किये गए पैदल।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें