Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

मैनपुरी में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका की गोली मारकर हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी

शिक्षिका मोनिका के पति ध्रुव यादव पर गोली मार कर हत्या करने का लग रहा है, आरोप 

प्राथमिकी शिक्षिका की गोली मारकर हत्या...

मैनपुरी जिले में शुक्रवार को सनसनीखेज घटना घटित हुई। प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिक्षिका का शव घर के अंदर मिला है। छाती में गोली के निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रका उर्फ मोनिका यादव (30) देवी रोड स्थित अपनी ससुराल में रहती थीं। उनकी तैनाती मैनपुरी जनपद में प्राथमिक विद्यालय रूपपुर में हैं। शुक्रवार सुबह उनका शव घर के अंदर मिला। इस घटना से आस पड़ोस के लोग सहम गए। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सूत्रों के मुताबिक महिला के सीने में गोली लगी है। पुलिस हत्याकांड के एंगल पर जांच कर रही है। गोली किसने और क्यों मारी है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मायका पक्ष को सूचना दी गई है। वहीं ससुराली वाले मौके से फरार हैं।


जानकारी के मुताबिक़ पति ध्रुव यादव शराब पीकर घर आता था मृतिका मोनिका की मां धन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बेटी ने फोन पर बताया कि पति अक्सर शराब पीकर देर से आता था। इससे उसे रात में खाने में और सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाने में परेशानी होती है। उनका आरोप है कि पति ध्रुव यादव ने मोनिका की गोली मार कर हत्या की है। इसमें देवर बल्लू, ससुर सर्वेश व सास ने मदद की। सीओ सिटी अमर बहादुर का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।शिक्षिका की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट सहित अन्य नमूने लिए। मृतका की मां के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को शिक्षिका ने फोन करके अपने भाई को पति के शराब पीकर आने की बात बताई थी। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सीओ सिटी अमर बहादुर ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें