Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 25 नवंबर 2021

प्रतापगढ़ के लालगंज थाना में दो वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवाबगंज थाना में भी एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार 


लालगंज थाना में दो वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

जनपद प्रतापगढ़ के थाना लालगंज से उप निरीक्षक जयकिशुन यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 753/21 धारा- 323, 308, 307, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित 2 वांछित अभियुक्त महेश सरोज पुत्र बृजलाल सरोज निवासी मोठीन थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ एवं शत्रुधन सरोज पुत्रगण बृजलाल सरोज निवासी मोठीन थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को मोठिन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जयकिशुन यादव मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


नवाबगंज थाना में एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

जनपद प्रतापगढ़ के थाना नवाबगंज से उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के आलापुर बस स्टैण्ड के पास से मु0अ0सं0- 181/21 धारा- 363, 366 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज यादव पुत्र शिवबालक यादव निवासी खोजकलापुर, हमीदपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मय हमराह थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें