Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 20 नवंबर 2021

प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा में चार अदद अवैध तमन्चा व चार अदद जिन्दा कारतूस के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

नहीं थम रही है हर्ष फायरिंग की शौक, जबकि पुलिस लगातार कर रही है, कार्रवाई 


4अदद अवैध तमन्चा व 4अदद जिन्दा कारतूस के साथ 4अभियुक्त गिरफ्तार... 

जनपद प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा से उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के गौरामाफी के पास से दो व्यक्तियों 1. अरूण कुमार पुत्र राम आसरे निवासी बाजऊ का पुरवा थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़। 2. नौसाद अहमद पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी गण बाजऊ का पुरवा थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को एक-एक अदद अवैध तमन्चा व एक-एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे।


इसी क्रम में उक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के तेलियानी पुलिया के पास से भी 02 व्यक्तियों 1. सचिन दुबे पुत्र मनोज दुबे निवासी कोटिया थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ 2. समशाद अहमद पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी बाजऊ का पुरवा थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को 1-1 अदद अवैध तमन्चा व 1-1 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 16/11/2021 को हम लोग ग्राम बाजऊ का पुरवा (थाना क्षेत्र अन्तू) से एक बारात में गौरामाफी (थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा) आये थे, वहां पर हमने इन अवैध असलहों से हर्ष फायरिंग की थी। बरामदगी- 4 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर। 4 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर। उक्त मामले में चार अलग-अलग अभियोग पंजीकृत हुए हैं, जो निम्नवत हैं 

1- मु0अ0सं0 275/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त अरूण कुमार उपरोक्त।

2- मु0अ0सं0 276/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त नौशाद अहमद उपरोक्त।

3- मु0अ0सं0 277/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त सचिन दुबे उपरोक्त।

4- मु0अ0सं0 278/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त शमशाद उपरोक्त। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें