महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो देवर ने की लात घूसों से पिटाई... |
जनपद प्रतापगढ़ के थाना संग्रामगढ़ में एक महिला शिकायत करने पहुंची। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो उसने उसका विरोध किया जिस पर उसका देवर नाराज हो गया और देवर ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष से तहरीर देकर अपने देवर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। आज दिन भर पीड़ित महिला थाने पर बैठी कार्यवाही का करती रही, परन्तु उसके तहरीर पर मुकदमा नहीं लिखा गया।
फिर भी पीड़ित महिला देर शाम तक थाने पर बैठकर अपने लिए न्याय की भीख मांगती रही। जब सूर्यास्त हो गया तो निराश होकर पीड़िता घर लौटने को मजबूर हुई। तेजतर्रार ईमानदार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल की शाख को बट्टा लगाने में संग्रामगढ पुलिस जुटी हुई है। पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उसके साथ घटित घटना की रिपोर्ट थाने में यदि दर्ज न हुई तो आरोपी देवर का मनोबल और बढ़ सकता है और वह उस पीड़ित महिला के साथ और बड़ा दुसाहस कर सकता है। पीड़िता की बातों पर यकीं करें तो संग्रामगढ़ की पुलिस उसकी मदद करने के स्थान पर सम्पूर्ण मामले में लीपापोती करने के प्रयास में जुटी हुई है। उसके ऊपर भी पुलिस दबाव बना रही है कि वह अपनी इज्जत का जनाजा क्यों निकालना चाहती है ? अभी तो उसके साथ कुछ हुआ तो नहीं। आपस का मामला है,दोनों लोग मिल बैठकर समझ लें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें