अपराधियों पर प्रतापगढ़ पुलिस कस रही है,शिकंजा। फिर भी अपराधियों के हौसले नहीं हो रहे पस्त...!!!
हत्या के अभियोग से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार... |
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर दिये जा रहे निर्देश के क्रम में आज दिनांक 22/10/2021 को थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के बाभन बखरी लालगंज कालाकांकर रोड के पास से मु0अ0सं0 175/19 धारा 302, 506 भादवि से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त रणविजय सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह निवासी खैरा पूरे छेमी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार मय हमराह थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़।
थाना पट्टी में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार... |
जनपद प्रतापगढ़ के थाना पट्टी में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार जिसमे प्रभारी निरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना आसपुर देवसरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 162/21 धारा 147/148/149/323/504/506/307/332/353/336/427/171च/34/188/269/भादवि, 7 सीएलए एक्ट, धारा 51 आपदा प्रदेश अधिकारी , महामारी आध्यादेश की धारा 3(1), 2/3 लोक सम्पत्ति नि0अधि0 व 131/132(3)/135 लोक प्रतिनिधित्व अधिकारी से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त महेन्द्र पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम सदहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ को थानाक्षेत्र के अमरगढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह मय हमराह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें