Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

इंदौर से लखनऊ के लिए UP STF की टीम मोस्ट वांटेड पाँच लाख इनामिया अपराधी विकास दुबे को लेकर चार्टेड प्लेन से हुई रवाना

उत्तर प्रदेश पुलिस के गाल पर उस समय जोरदार तमाचा लगा जब दुर्दांत मोस्ट वांटेड पाँच लाख का इनामिया बदमाश विकास दुबे के उज्जैन में आत्म समर्पण का आया, समाचार...

 UP-STF की टीम मोस्ट वांटेड विकास दुबे को चार्टेड प्लेन से इंदौर से लेकर पहुँचेगी लखनऊ...
मोस्ट वांटेड विकास दुबे को शराब कंपनी के मैनेजर ने बुलाया था,उज्जैन। पूरे परिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया...

कानपुर पुलिस हत्याकांड का मुख्य आरोपी 5 लाख का फरार इनामी अपराधी विकास दुबे जो उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर हो गया उसे वहीं उज्जैन कोर्ट में पेश करने के बाद विकास को सड़क मार्ग से इंदौर और इंदौर से चार्टेड प्लेन से लखनऊ ले जाया जाएगा UP के दो वकीलों (बिट्टू और सुरेश) की भी हुई गिरफ़्तारी दोनों वकील 5 लाख के इनामी सामूहिक हत्या के आरोपी विकास को कार से उज्जैन लेकर आये थेरात को उज्जैन के एक होटल में विकास दुबे ही रूका था विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड के लिए उज्जैन सीजेएम तृप्ति पांडे के समक्ष पेश किया जाएगा 

कुख्यात गैंगस्टर एवं 5 लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे ने आज सुबह महाकाल मंदिर मे खुद को सरेंडर कर दिया है इस मामले में यह जानकारी मिली है कि इसके मित्र तथा शराब कंपनी के मैनेजर ने ही विकास को उज्जैन बुलाया था तथा उसकी मदद की थी आज दोपहर में पुलिस ने सागर कंपनी के मैनेजर आनंद तिवारी तथा उसके पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया है तथा उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। आनंद तिवारी यूपी का रहने वाला बताया जाता है और विकास दुबे से उसकी नजदीकियां थी। यहाँ तक कि अपुष्ट सूत्रों ने उसकी रिश्तेदारी होना भी बताया है नागझिरी स्थित निवास को भी सील किया गया है विकास को साथ देने वाला जो सागर कंपनी में पिछले कई वर्षों से कार्यरत रहते हुए यह उज्जैन में ही था इसी ने विकास दुबे को उज्जैन बुलाया था जिसके बाद विकास दुबे अपने आपको को सरेंडर कर खलबली मचा दी है।


उज्‍जैन से विकास दुबे को लेकर निकली STF की टीम...
गैंगस्‍टर विकास दुबे आज मध्‍य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के मंदिर में आत्म समपर्ण कर दिया बाद में उज्जैन की पुलिस उसे अपनी गिरफ्त में लेकर सुरक्षित स्थान की ओर चली गयी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की जिसके बाद STF की पाँच टीमें उज्जैन के लिए चार्टेड प्लेन से रवाना हो गई। उज्जैन में वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये कोर्ट में विकास दुबे की पेशी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की। पूछताछ में विकास ने कई बड़े खुलासे किये हैंपूछताछ के बाद विकास दुबे को STF की टीम उज्‍जैन से लेकर निकल गयी है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें