Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 21 जून 2020

उत्तर प्रदेश में संस्थागत रूप से चल रहे घोटालों के खिलाफ प्रदेश व्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस

22जून से होगा पोल खोलो अभियान का आगाज़...

योगी भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठे है- अजय कुमार लल्लू
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में बताया की 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले और पशुधन घोटाले के खिलाफ व्यापक प्रदेश व्यापी अभियान चला कर प्रदेश में हो रहे घोटालों और पनप रहे भ्रष्टाचार पर पोल खोलो अभियान चलाएगी प्रदेश व्यापी अभियान के तहत प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर बड़े पैमाने पर पर्चा वितरण, पोस्टर आदि के माध्यम से प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाया जायेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूबे में 69000 शिक्षक एवम पशुपालन विभाग में हुए घोटालों और फैले संस्थागत भ्रष्टाचार पर 22 जून से  प्रदेश व्यापी पोल खोलो अभियान चलाएगी। अजय लल्लू ने योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि शिक्षक भर्ती पशुधन विभाग में घोटाले पर योगी ने चुप्पी साध रखी है। अजय लल्लू ने कहा कि घोटालों और भ्रष्टाचार के सच को ब्लॉक और ग्रामसभा तक लेके जाएंगे। 

"अभियान की तैयारी के तहत लाखो की संख्या में पोस्टर-पर्चा डिज़ाइन करके छप कर आ चुका है। सारी सामग्री जिलों तक पहुँचाने का काम हो चूका है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से हर जिले, ब्लॉक और ग्रामसभा तक घोटालों और भ्रष्टाचार से सम्बंधित योगी सरकार की कारगुजारियों को जनता के समक्ष रखा जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में संस्थागत  लूट-खसोट हो रही हैमंत्रियों के प्रतिनिधियों के नाम घोटालों और भ्रष्टाचार में आ रहे हैं, पर मुख्यमंत्री योगी पूरे मामले में चुप हैं। ऐसे में हम जनता के बीच जाकर घोटालों और भ्रष्टाचार का सच जनता के बीच रखते हुए योगी निजाम को बेनकाब करने का काम करेंगे..."
प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने बताया कि 22 जून से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत पहले दिन हर जिले पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को घोटालों और भ्रष्टाचार के संदर्भ में ज्ञापन दिया जायेगा। कोविड 19 महामारी के चलते बन प्रत्येक जिले के अध्यक्ष को महामारी के दौरान ज़रूरी गाइड लाइन्स का हर हालत पालन करने और करवाने के साथ साथ अभियान में भागेदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगे बताया कि अभियान के दौरान 25 जून को हर जिले में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम होगा। 2 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रदेश के हर जिले के हर ब्लॉक को कवर करते हुए छोटी छोटी टोलियों में पर्चा वितरण कार्यक्रम के साथ शिक्षक भर्ती घोटाले और पशुधन घोटाले का सच जनता के बीच रखा जायेगा। 14 जुलाई से 19 जुलाई तक सूबे की हर ग्राम सभा तक भ्रष्टाचार और घोटालों को उजागर करने वाले पोस्टर ग्राम सभा, चौक-चट्टी पर चस्पा किये जायेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें