Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 14 अप्रैल 2016

जिलाध्यक्षों को बनाया गया प्रत्याशी....!!!

जिलाध्यक्षों को बनाया गया प्रत्याशी....!!!
सपा ने जिन जिला या महानगर अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है, उनकी जगह नए अध्यक्षों की नियुक्ति प्रारंभ हो गई है। मेरठ महानगर के अध्यक्ष आदिल चौधरी को मेरठ दक्षिण सीट से उम्मीद्वार बनाया गया है। दो दिन पहले आदिल को हटाकर अलीम अलवी को महानगर की बागडोर सौंप दी गई है।
इसके अलावा शामली के जिलाध्यक्ष किरनपाल कश्यप, शाहजहांपुर के तनवीर अहमद खां, बरेली के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव और मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष श्याम लाल सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है। इन सभी को शीघ्र हटाए जाने की संभावना है। मेरठ जिले की सरधना सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान को हटाकर उनकी जगह दिग्विजय सिंह देव को अध्यक्ष बना दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें