Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 3 जून 2023

घर के बाहर सो रहे युवक पर फायरिंग,घायल युवक ने सगे बहनोई पर जताई फायरिंग की आशंका

घर के बाहर सो रहे युवक पर फायरिंग,घायल युवक ने सगे बहनोई पर जताई फायरिंग की आशंका....

अमेठी : गुरूवार की रात्रि करीब 11 बजे अमेठी जिले के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अन्तर्गत पिन्डारा गांव में घर के बाहर सो रहे आदित्य सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह उम्र करीब (28 वर्ष)पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें युवक को पेट व शरीर के अन्य भागों में गोली के छर्रे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर आनन फानन घटनास्थल पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल नजदीक सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। उक्त पूरे घटनाक्रम में घायल युवक आदित्य सिंह ने अपने सगे बहनोई कुलदीप सिंह निवासी नयनखेड़ा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी पर फायरिंग करने की आशंका जताई है।


फिलहाल घटना संदिग्ध बताई जा रही है। फायरिंग स्वयं की गई है या फिर बदमाशों व सगे बहनोई ने किया है इसकी पड़ताल थाना शिवरतनगंज पुलिस गहनता से कर रही है। सूत्रों की मानें तो आदित्य व बहनोई कुलदीप के बीच बहन के रिस्ते को लेकर लम्बे समय से आपस में विवाद चल रहा था। जिसे फंसाने के लिए आदित्य ने गुरूवार की रात्रि स्वयं पर फायरिंग कर तत्काल बहनोई पर गोली चलाने की आशंका पुलिस के सामने जाहिर किया है। हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। आदित्य सिंह का उपचार रायबरेली जिला अस्पताल में चल रहा है। पूरे घटनाक्रम को करीब 24 घंटे बीतने को हैं लेकिन पुलिस को कोई नामजद तहरीर नहीं दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें