राजस्व परिषद् के आदेशों को दरकिनार कर हल्का लेखपालों को सम्बद्ध कर लिया जा रहा काम...
![]() |
सदर SDM की गाड़ी चलाता हल्का लेखपाल रमेश दुबे |
सदर SDM पंकज वर्मा की गाड़ी,जिसे कई महीनों से हल्का लेखपाल रमेश दुबे चलाता है।उसे सम्बद्ध कर अपना चालक बना लिया गया है।एक हल्का लेखपाल से नियम विरुद्ध गाड़ी चलवाना राजस्व परिषद के आदेश की अवहेलना है।गजब का सिस्टम है।कुछ भी सम्भव है।यही नहीं रमेश दुबे के अतिरिक्त 6 लेखपाल अकेले सदर तहसील से सम्बद्ध किये गए हैं। लेखपाल-राजेश,अरुण कुमार सिंह एवं विकास कुमार सिंह को सदर-एल आई सी एल आर ओऑफिस में सम्बद्ध किया गया है। तो वहीं रामकुमार को कम्प्यूटर में सम्बद्ध किया गया है। महिला लेखपाल शोभा और समृता को कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर कक्ष में कार्य करने के लिये सम्बद्ध कर लिया गया है। हल्का लेखपालों का वैसे ही जिले में अकाल पड़ा रहता है और प्रतापगढ़ सदर तहसील में राजस्व परिषद के आदेशों की धज्जियां एस डी एम सदर ही उड़ाये तो बात गम्भीर मानी जाए। क्योंकि राजस्व परिषद का स्पष्ट आदेश है कि लेखपालों को दूसरे कार्यों के लिये किसी भी दशा में सम्बद्ध न किया जाए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें