![]() |
अजित प्रताप सिंह उर्फ मदन सिंह....(फाइल फोटो) |
प्रतापगढ़। सदर मोड़ अजित नगर निवासी अजित प्रताप सिंह उर्फ मदन सिंह पुत्र स्व. ठाकुर लालमणि सिंह मूल निवासी सर्वजीतपुर पट्टी, प्रतापगढ़ का ईलाज के दौरान कुछ देर पहले रूमा हॉस्पिटल में निधन हो गया। अजित प्रताप सिंह के उपनाम मदन सिंह से लोग उन्हें जानते थे। वो गड़वारा और पट्टी विधानसभा से बसपा और अपना दल व कांग्रेस से चुनाव लड़े थे, परन्तु उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। उनके पिता स्व. ठाकुर लालमणि सिंह पट्टी ब्लॉक के कई साल प्रमुख रहे और क्षेत्र में उनका बहुत सम्मान रहा।
ठाकुर लालमणि सिंह अपने नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी बनाई थी। जिले के बड़े ट्रांसपोर्टरों में से एक थे। उन्हीं के इकलौते बेटे अजित प्रताप सिंह उर्फ मदन सिंह भी चले। फिलहाल उन्हें राजनीति में सफलता नहीं मिली। ट्रांसपोर्ट के धंधे के अतिरिक्त मदन सिंह प्रतापगढ़-पट्टी रोड शीतलागंज में एक पेट्रोल पंप की स्थापना की थी। दोनों कार्य उनके एकलौते पुत्र दीपू सिंह करते थे। परन्तु असमय में कई वर्ष पहले कैंसर रोग से उनकी मौत हो गई थी। तभी से मदन से काफी चिंचित रहने लगे। उनका भी हृदय की बाईपास सर्जरी हुई थी। आज घर पर अचानक तवियत खराब हुई तो परिजन उन्हें सदर मोड़ पर स्थित रूमा हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहाँ उनकी मौत हो गई।
मदन सिंह ट्रांसपोर्टर के साथ-साथ अधिवक्ता भी रहे। हालांकि वो कचेहरी प्रैक्टिस करने नहीं जाते थे। शौकिया उन्होंने विधि स्नातक की डिग्री लेकर अपना रजिस्ट्रेशन बार काउंसिल में कराकर प्रतापगढ़ कचेहरी के सीनियर बार में सदस्यता ले रखी थी। मदन सिंह के पिताजी ठाकुर लालमणि सिंह दो भाई रहे, बड़े वह स्वयं थे और उनसे छोटे स्व. जगदीश बहादुर सिंह रहे, जिनके बड़े पुत्र हरि प्रताप सिंह नगरपालिका परिषद् बेला प्रतापगढ़ के अध्यक्ष हैं। ठाकुर लालमणि सिंह और जगदीश बहादुर सिंह पट्टी तहसील के सर्वजीतपुर गाँव से हैं और प्रतापगढ़ शहर में आकर दोनों भाई अपने-अपने नाम से ट्रांसपोर्ट का धंधा शुरू किये थे। पूर्व मंत्री मोती सिंह भी इन्हीं के चचेरे भाई हैं और उनके पिता स्व भारत सिंह गाँधी भी अपने नाम से ट्रांसपोर्ट का धंधा किये। एक तरह से कहा जा सकता है कि इनका पूरा खानदान ट्रांसपोर्ट और राजनीति में सक्रिय रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें