![]() |
लव जिहाद के फांस से यूपी की पुलिस भी नहीं सुरक्षित... |
यूपी पुलिस में पदस्थ महिला सिपाही ने खुद के साथ लव जिहाद के फांस में फंस जाने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला सिपाही कहना है कि आरोपी पति पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने यह बात छुपाई।झूठ बोलकर शादी की और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। क्रिकेटर देवर ने मेरा रेप किया। शौहर के रहते यदि देवर द्वारा अपने भाभी का रेप किया जाता है तो शौहर की भूमिका संदिग्ध मानी जायेगी। यदि वह अपनी का साथ नहीं देता है तो यह मान लिया जायेगा कि भाई द्वारा किया गया रेप उसकी सहमति से था।
देश में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार लव जिहाद का आरोप यूपी पुलिस में पदस्थ महिला कांस्टेबल ने लगाया है। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि यूपी पुलिस में तैनात पति ने झूठ बोलकर शादी की। फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। हमारा बच्चा भी है। पति कहता है कि बच्चे का भी धर्म परिवर्तन कराओ। घर के कार्यक्रम के दौरान देवर ने मेरा रेप किया। अब इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो जाँच का विषय है, परन्तु यदि उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की एक सिपाही के साथ लव जिहाद जैसी घटना घटित हीओ जाए तो मामला गंभीर प्रकृति का माना जाना चाहिए।
दरअसल, वर्तमान में पीड़ित महिला सिपाही शिवकुटी थाने में तैनात है जो मूलतः वाराणसी की रहने वाली है। महिला सिपाही का आरोप है उसका पति इमरान खान भी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है और उसका सीनियर रहा है। पुलिस की ट्रेनिंग के दौरान महिला सिपाही इमरान खान के सम्पर्क में आई थी। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद उसने इमरान खान से शादी कर ली। बाद में उसे पता चला कि वह जिससे शादी की वह मुस्लिम है। शादी के बाद से लगातार उसका पति उसे इस्लाम धर्म स्वीकार करने की धमकी देता रहा।
पहले छोड़ा फिर अपना लिया इस्लाम...
पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद इमरान ने युवती से कहा कि वह बौद्ध धर्म अपना लेगा और उसके साथ रहेगा। महिला सिपाही ने आगे कहा कि इमरान ने बौद्ध धर्म अपनाया और नाम बदलकर अशोक रख लिया, लेकिन कुछ समय बाद ही उसने फिर से इस्लाम धर्म अपना लिया। पीड़िता ने कहा कि उसकी पति से एक संतान है। पति मुझ पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगा। साथ ही बच्चे का भी धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। नमाज़ पढ़ने और दुआ मांगने को कहता था और उसे पूजा करने से रोकने लगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें