Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 8 जून 2023

बहनोई को फंसाने के लिए फ़िल्मी अंदाज में साले ने रची खुद को मारने की साजिश

 बहनोई को फंसाने के लिए आदित्य ने खुद को मारी थी गोली.....

अमेठी : बीते गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे जिले के थाना शिवरतनगंज अन्तर्गत पिन्डारा गांव में घर के बाहर ट्यूबवेल पर सो रहे आदित्य सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह (28 वर्ष)पर फायरिंग की घटना होने से हड़कंप मच गया था। सूचना पर आनन फानन पहुंची शिवरतनगंज पुलिस गंभीर रूप से घायल आदित्य सिंह को नजदीक सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया था जहां से उसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया था। घटना के तुरंत बाद आदित्य सिंह ने अपने सगे बहनोई कुलदीप सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह निवासी नयनखेड़ा थाना हैदरगढ़ बाराबंकी पर फायरिंग करने की आशंका पुलिस के सामने जाहिर किया था। हालांकि की आदित्य सिंह की आशंका पर पुलिस ने बहनोई कुलदीप सिंह को तत्काल उसके घर से हिरासत में ले लिया था। और घटना की गहनता से पड़ताल किया था।

 घटना शुरूवात से ही संदिग्ध थी इसीलिए जिले के पुलिस कप्तान इलामारन जी भी घटना को लेकर संजीदा थे और शिवरतनगंज पुलिस को घटना के हर एक पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से पड़ताल करने के निर्देश दे रखे थे।पुलिस कप्तान इलामारन जी व उनकी पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई।पुलिस ने आदित्य व उसके पिता राम बहादुर सिंह से जब सख्ती से पूछताछ किया तो सारा रहस्य उजागर हो गया।पुलिसिया पूछताछ में आदित्य सिंह ने बताया कि 1 जून को मेरे पिता राम बहादुर सिंह, मेरी बहन कविता व मेरा भांजा पेशी पर बाराबंकी जा रहे थे। हैदरगढ़ में मेरे बहनोई कुलदीप सिंह हमारे पिता को मिले तथा उनके साथ बदतमीजी और गाली गलौज किया। उस समय मैं लखनऊ में था रात में आने में काफी देर हो गयी। इसलिए घर नहीं गया। ट्यूबवेल पर ही रूक गया। मैं अपनी सुरक्षा के लिये 12 बोर का तमंचा व कारतूस रखता हूं।


चारपाई पर बैठा मैं अपना तमंचा खोल के चेक कर रहा था अचानक अंगूठा स्लिप हो जाने से फायर हो गया जिससे हमारे दाहिने हाथ व दाहिने कमर के ऊपर गोली लग गयी थी तब मैंने तमंचा यहीं छुपा दिया था तथा घटना को छिपाने के लिए अपने बहनोई कुलदीप के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगा दिया था। सोचा था कि इस मुकदमे के दबाव में मेरे बहनोई कुलदीप परिवाद में सुलह समझौता कर लेंगे और मेरी बहन को विदा भी करा लेंगे जिससे मेरी बहन का घर बस जायेगा तब मैं इस मुकदमें में सुलह करूंगा। पुलिस ने आदित्य की निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ी से एक तमंचा व एक 1 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।अभियुक्त आदित्य सिंह के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 195, 211 भादवि के अन्तर्गत थाना शिवरतनगंज पुलिस ने निरोधात्मक कार्यवाही किया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें