Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 11 जून 2023

पुलिस पर लगा दबंगों से मिलीभगत का आरोप,पीड़िताें ने विधानसभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश

पुलिस पर लगा दबंगों से मिलीभगत का आरोप,पीड़िताें ने विधानसभा के सामने की आत्मदाह की कोशिश....


उन्नाव।उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की मौरावां पुलिस पर दबंगों की मदद करने का आरोप लगा है।आरोप लगाने वाला पीड़ित अपने परिवार के साथ सूबे की राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह करने के लिए पहुंच गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने पूरे परिवार को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार मौरावां थाना क्षेत्र के स्वयंवर खेड़ा गांव में चंद्रकली और बलजीत सिंह का जमीनी विवाद चल रहा है।बीते  7 जून को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ 6 से 7 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चंद्रकली के पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 9 जून को बलजीत सिंह, पत्नी और बच्चों के साथ लखनऊ में विधानसभा के सामने पहुंचकर मौरावां पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की कोशिश करने लगे।


इसे देखकर मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों में हड़़कंप मच गया।सुरक्षा कर्मियों ने बलजीत सिंह समेत परिवार को हिरासत में लेते हुए उन्नाव पुलिस से संपर्क किया। साथ ही एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस मुख्यालय को दी। विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश की सूचना से उन्नाव पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौरावां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी पुरवा संतोष सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई थी। प्रथम पक्ष से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, द्वितीय पक्ष आज लखनऊ गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने रोक लिया। सीओ ने कहा कि आत्मदाह का प्रयास नहीं किया गया है। सभी लोग सकुशल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें