Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 9 मई 2023

यूपी निकाय चुनाव:बसपा के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं सपा के विधायक,जानें कारण

बसपा के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं सुभासपा के विधायक....

बस्ती।उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के दौरान बस्ती जिले में एक अलग नजारा दिखाई दे रहा है। यहां नगर पंचायत में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के स्थानीय विधायक दूधराम महादेवा की पत्नी लता देवी बहुजन समाज पार्टी से चुनावी मैदान में हैं। सुभासपा विधायक पति का धर्म को निभाते हुए पत्नी के साथ कदम से कदम मिलाकर अब बसपा के लिए वोट मांग रहे हैं‌।

सुभासपा विधायक दूधराम महादेवा की समस्या यह हैं कि एक तरफ तो उनके सामने पार्टी की विचारधारा पर चलने की प्रतिबद्धता है तो वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पत्नी लता देवी बसपा से चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही हैं। ऐसे में अब दूधराम महादेवा सुभासपा को साइड करते हुए बसपा के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

बता दें कि बस्ती में नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में जोरदार टक्कर है।पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भाजपा नेता राणा दिनेश प्रताप सिंह की पत्नी नीलम सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही हैं तो वहीं बसपा से लता देवी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही हैं। लता देवी के पति दूधराम महादेवा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से स्थानीय विधायक हैं। दूधराम महादेवा खुद भी पहले इस सीट पर बसपा के विधायक रह चुके हैं,लेकिन बाद में सुभासपा में शामिल हो ग‌ए  थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें