Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 4 मई 2023

नगरपंचायत के चुनाव में जनसत्तादल लोकतांत्रिक को नुकसान न हो, इसलिए सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को संग्रामगढ़ की काबिल पुलिस ने चुनाव संपन्न होने के बाद कुंडा से किया गिरफ्तार

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को संग्रामगढ़ की काबिल पुलिस ने किया गिरफ्तार...

प्रतापगढ़ में नगर पालिका परिषद समेत 18 नगर पंचायतों में आज मतदान हुआ। मतदान के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया फिर जेल भेज दिया। कार्यवाही से सपा नेताओं में आक्रोश है। विधानसभा चुनाव के दौरान संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अस्थरा में हुई मारपीट हुई थी। इस मामले में साजिश रचने के मामले में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ अनुसूचित जाति व जनजाति उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव कुंडा को छोड़कर नगरपालिका सहित 17 नगर पंचायतों के चुनाव में इसी डर से चुनावी जनसभा तक नहीं किये थे। उन्हें इस बात का एहसास था कि पुलिस कहीं उन्हें गिरफ्तार न कर ले।  

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संग जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव... 

विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान मारपीट के मामले में छविनाथ यादव के खिलाफ संग्रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जिसके खिलाफ छविनाथ ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने तीन मई को वारंट पर स्टे देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने सपा जिला अध्यक्ष पर दर्ज 44 मुकदमें को आधार मनाते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए सपा जिलाध्यक्ष ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। बुधवार को मामले की सुनवाई थी, लेकिन उन्हें राहत नही मिली। इस जानकारी के बाद संग्रामगढ़ पुलिस उनकी तलाश करने लगी। चूँकि बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ जनपद में मतदान चल रहा था और पुलिस को डर था कि चुनाव संपन्न होने से पहले यदि सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को गिरफ्तार करती है तो कहीं न कहीं जनता चुनाव में एकतरफा अपना मतदान न कर दे।  

नगर पंचायत के चुनाव समाप्त होते ही बड़े नाटकीय ढंग से संग्रामगढ़ पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस रिकार्ड में सपा जिलाध्यक्ष फरार चल रहे थे। पुलिस ने चार दिन पहले उनके घर पर सीआरपीसी की धारा- 82 के तहत घर पर नोटिस चस्पा किया था। जबकि वह कुंडा नगर पंचायत में अपनी भाभी का प्रचार कर रहे थे। वह कुंडा से सपा के टिकट पर चेयरमैन का चुनाव लड़ रहीं सीमा यादव के मुख्य चुनाव अभिकर्ता बने थे। सवाल उठता है कि जब छविनाथ यादव सपा उम्मीदवार सीमा यादव का चुनाव प्रचार कर रहे थे तो क्या संग्रामगढ़ की काबिल पुलिस को मोतियाबिंद की बीमारी हो गई थी ? पुलिस साँप को सीढ़ी को सीढ़ी को साँप ऐसे ही बनाती रहती है। संग्रामगढ़ पुलिस को यह निर्देश दिया गया था कि वह नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की गिरफ्तारी करे 

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने सोशल मीडिया पर की अपील...

पहले से तयशुदा के तहत बृहस्पतिवार को संग्रामगढ़ पुलिस ने कुंडा से छविनाथ को दबोच लिया। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया। इसकी जानकारी छविनाथ यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने समर्थकों को जानकारी दी। जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी का हवाला देते हुए लिखा कि प्रशासन द्वारा फर्जी तरीके से मुझे गिरफ्तार करना, मेरी नहीं कुंडा की आम जनमानस की भावनाओं को गिरफ्तार करना है। आप सभी क्रांतिकारी सिपाही थाना संग्रामगढ़ पहुंचे। सारे मामले राजनीतिक नफा नुकसान से जुड़े होने पर पुलिसिया कार्रवाई इसी अंदाज में देखने को मिलती है। पुलिस भी अपना कागजी घोड़ा सरपट दौड़ाती रहती है और इसकी भनक आमजनमानस सहित आरोपी को भी नहीं होने देती। संग्रामगढ़ के बड़बोले थानाध्यक्ष धनंजय राय पहले से तैयार स्क्रिप्ट को आगे बढ़ाते हुए उन्हें न्यायालय रिमांड के लिए भेजा, जहां से उन्हें जेल भेजा दिया गया।  


जानलेवा हमले का दर्ज हुआ था, मुकदमा...

इसी मामले में संग्रामगढ़ पुलिस छविनाथ यादव की तलाश कर रही थी। गुरुवार को पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष को कुंडा में मनगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप पर पोस्ट कर अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी। संग्रामगढ़ एसओ धनंजय राय ने बताया कि इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विधानसभा चुनाव- 2022 के दौरान संग्रामगढ़ के अस्थवा गांव में चुनाव प्रचार के दौरान इंदल सरोज, मनगढ़ निवासी दीपू सिंह व अन्य पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट के मामले में छविनाथ आरोपी पाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने इंदल सरोज की तहरीर पर एससी-एसटी व जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विधानसभा चुनाव-2022 में मारपीट की अन्य घटना भी हुई थी, परन्तु उसमें उतनी तेजी देखने को नहीं मिली।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें