Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 20 मई 2023

संपत्ति के लिए कलयुगी बेटे ने पिता को सोते समय गड़ासे से मार डाला

संपत्ति के लिए बेटे ने पिता पर सोते समय गड़ासे से किया वार....

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।यहां संपत्ति बंटवारे को लेकर एक कलयुगी बेटे ने कमरे में सो रहे अपने बुजुर्ग पिता पर गड़ासे से हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की से घर में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी के बेटे को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।


जानें क्या है पूरा मामला....


कोतवाली थाना क्षेत्र के ठेंगवल दुबे गांव के निवासी हरिबंश दुबे (80)पुत्र स्व. जमुना दुबे शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान हरिवंश दुबे का दूसरे नंबर का बेटा मनोज दुबे अपने बेटे अमन दुबे के साथ हरिबंश दुबे के शरीर पर गड़ासे से हमला कर दिया। हमले में हरिवंश दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोगों को देखकर दोनों वहां से भाग निकले। परिवार के लोग घायल हरिवंश दुबे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। हरिवंश दुबे की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान हरिवंश दुबे की शनिवार सुबह मौत हो गई। हरिवंश दुबे के पौत्र अमन दुबे को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


10 कट्ठा भूमि बनी मौत की वजह.....


मिली जानकारी के अनुसार मृतक हरिवंश दुबे के तीन बेटे हैं। तीनों बेटे एक ही मकान में रहते हैं।कुछ दिनों से परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। हरिवंश दुबे ने अपनी संपत्ति से 10 कट्ठा जमीन किसी को बेच दिया था। बिकी हुई जमीन के पैसे को लेकर और दरार पड़ गई। कोतवाली प्रभारी गोपाल पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों का कहना है कि संपत्ति के लिए उन पर हमला किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें