Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 21 मई 2023

महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या से मचा हडकंप

महिला की हत्याकर शव नहर किनारे फेंका....
 

मेरठ। महिला की गला रेतकर हत्या से मचा हड़कंप, महिला की हत्याकर शव नहर किनारे फेंका, गाजियाबाद निवासी महिला की मेरठ में हत्या, मृतिका के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान, मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का मामला। वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर के किनारे महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला। महिला की गला रेतकर हत्या की गई और बाद में शव वहां फेंक दिया गया। जहां शव मिला है, वह भ्रदकाली पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है। फिर भी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। राहगीरों ने इसकी सूचना दी। महिला के पास से गाजियाबाद के सर्वोदय नगर विजय नगर का आधार कार्ड और मोबाइल मिला है, जबकि टीपीनगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव में उसकी ससुराल है, लेकिन वह काफी समय से ससुराल में नहीं रह रही थी।


कुछ राहगीर दोपहर गंगनहर पटरी से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि महिला का शव पड़ा है। पता चलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। महिला की उम्र करीब 32 साल थी। उसने सूट-सलवार पहना हुआ था। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया। दोनों शव के ऊपर रखे हुए थे। आधार कार्ड में महिला का नाम मीनू पुत्री बनवारी निवासी सर्वोदय नगर विजय नगर गाजियाबाद लिखा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल चेक किया। इसमें लॉक नहीं लगा था। मोबाइल में करीब पांच-छह ऑडियो रिर्काडिंग मिली है। बताया जा रहा है कि यह रिर्काडिंग शुक्रवार और शनिवार की है। पता चला है कि महिला कई लोगों के संपर्क में थी। एक ऑडियो में लोन कराने को लेकर बातचीत की गई है।



काफी समय पहले छोड़ दी थी ससुराल....


पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया कि मीनू का मायका गाजियाबाद और ससुराल पूठा गांव में है। पुलिस उसकी ससुराल में पहुंची तो पता चला कि वह काफी समय से ससुराल में नहीं रहती। वह कई लोगों के संपर्क में थी। किसी के पास रह रही थी या फिर अकेली, इसके बारे में ससुरालियों को कुछ नहीं पता। यह भी पता चला कि महिला कुछ समय पहले तक नोएडा में भी नौकरी करती थी।


महिला की हत्या पर उठे कई सवाल....


आशंका है कि किसी गाड़ी में शव को लाया गया और सुनसान जगह देखकर शव पटरी पर फेंक दिया गया। शव के ऊपर ही मोबाइल और आधार कार्ड भी रख दिया। इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब महिला की हत्या कर दी गई थी तो उसका शव गंगनहर में भी फेंका जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शायद हत्यारे चाहते थे कि महिला की पहचान हो जाए। इसलिए मोबाइल में भी लॉक नहीं लगाया गया था। यह भी आशंका है कि शनिवार दोपहर ही शव यहां फेंका गया।


कॉल डिटेल और ऑडियो से खुलेगा मौत का राज....


पुलिस महिला के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है, क्योंकि जिस तरीके से महिला के मोबाइल में ऑडियो मिली है, उससे लग रहा है कि महिला की हत्या किसी परिचित ने ही की है। कॉल डिटेल और ऑडियो से ही महिला की मौत का राज खुलेगा।


महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। शव यहां लाकर फेंका गया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें