Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 13 मई 2023

गाजियाबाद से बड़ी खबर : बिक गया मशहूर शिप्रा मॉल, जानिए किसने खरीदा और क्यों बेचना पड़ा -

बिक गया मशहूर शिप्रा मॉल, जानिए किसने खरीदा....
 

गाज़ियाबाद  : गाजियाबाद शहर से आज की सबसे बड़ी खबर है। शहर के पॉश इन्दिरपुरम इलाके का मशहूर शिप्रा मॉल शुक्रवार को बिक गया है। शिप्रा समूह को यह बड़ा झटका है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर का यह बड़ा रियल एस्टेट समूह आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शिप्रा माल को 551 करोड़ रुपये में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आइएचएफएल) ने हिमरी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया है। इसकी रजिस्ट्री तहसील सदर स्थित उप निबंधक (तृतीय) सुरेश चंद्र मौर्य के कार्यालय में शुक्रवार को हुई है। जिससे स्टाम्प विभाग को 38.57 करोड़ रुपये का स्टाम्प शुल्क और 5.51 करोड़ रुपये का निबंधन शुल्क मिला है।

क्या है पूरा मामला....

शिप्रा मॉल दिल्ली-गाजियाबाद नेशनल हाईवे पर नोएडा बॉर्डर के पास इंदिरापुरम इलाके में है। यह करीब 20 वर्ष पहले विकसित किया गया था। जिसे शिप्रा रियल एस्टेट ग्रुप ने डिवेलप किया था। उस वक्त यह दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी थी। शिप्रा मॉल दिल्ली-एनसीआर और वेस्टर्न यूपी के युवाओं का बेहद पसंदीदा रिपोर्ट रहा है। शुक्रवार को शिप्रा मॉल बेच दिया गया। दरअसल, शिप्रा समूह ने अपनी रियल एस्टेट परियोजनाओं को पूरा करने के लिए इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से अरबों रुपए का कर्ज लिया था। जिसकी एवज में यह प्रॉपर्टी इंडियाबुल्स के पास गिरवी रखी थी।

गाजियाबाद प्रशासन कर रहा था कार्रवाई....

कुछ दिन पहले भूमि आवंटन के सापेक्ष बकाया नहीं चुकाने पर शिप्रा समूह के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। जिस पर गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने शिप्रा मॉल की सीलिंग का आदेश दिया था। गाजियाबाद के अपर नगर मजिस्ट्रेट ने शिप्रा मॉल में सीलिंग की थी। अब मिल रही जानकारी के मुताबिक शिप्रा समूह आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। जिसके चलते समूह की कंपनियों को इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से बड़े कर्ज लेने पड़े थे। इसी विवाद को लेकर पिछले दिनों शिप्रा समूह की ओर से इंडियाबुल्स के निदेशक मंडल के खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज करवाया गया। जिसमें नोएडा की प्रॉपर्टी को धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए बेचने का आरोप इंडियाबुल्स पर लगाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें