Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

कहां छिपा गया समर सिंह, आकांक्षा दुबे की मौत के 8 दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई तलाश, उठ रहे पुलिस पर सवाल

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे...

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत एक पहेली बन गई है। आकांक्षा ने आत्महत्या क्यों की। इससे पर्दा तभी उठेगा जब आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। पुलिस घटना के आठ दिन बाद भी आरोपियों को तलाश नहीं पाई है। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से आकांक्षा की मौत की बात कही है। वहीं आकांक्षा की मां ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। ऐसे में समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही हकीकत पता चलेगी।

काशी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित होटल सोमेंद्र के कमरा नंबर 105 में बीते रविवार की सुबह आकांक्षा दुबे मृत पाई मिली थीं। सोमवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर और संजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस दोनों की तलाश में आजमगढ़ और गोरखपुर से लेकर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और मुंबई तक दबिश दे रही है, लेकिन दोनों का पता नहीं लगा पा रही है। अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। आकांक्षा की मां पहले से ही पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगा रही हैं। 

26 फरवरी को जैसे ही आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर आई कोई मानने को तैयार ही नहीं हुआ। क्या आकांक्षा की हकीकत में मौत हो गई है। जब पता चला कि हां यह बात सच है तो भोजपुरी इंडस्ट्री और आकांक्षा के चाहने वाले शोक में डूब गए। होटल के कमरे में आकांक्षा अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। कोई यह मानने को तैयार ही नहीं था कि साहसी लड़की आकांक्षा आत्महत्या कैसे कर सकती है। जिस होटल के कमरे में आकांक्षा मृत मिलीं उसकी तस्वीरें कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वायरल तस्वीरों ने आकांक्षा की मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए। आकांक्षा के कई चाहने वालों का कहना था कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की है। 

आकांक्षा दुबे की मौत से उनके चाहने चाहने वालों में गुस्से का बम फूट पड़ा और सोशल मीडिया पर समर सिंह को लताड़ लगानी शुरू कर दी। इसी बीच सोमवार को मुंबई से वाराणसी पहुंचीं आकांक्षा की मां मधु दुबे ने जो कहा उसके बाद से मामले में नया मोड़ आ गया।मधु दुबे ने आकांक्षा की मौत का जिम्मेदार समर सिंह और संजय सिंह बताया। दोनों के खिलाफ ढेर सारे आरोप लगाए। आकांक्षा दुबे की मौत वाले दिन से ही समर सिंह और उसका सहयोगी फरार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार समर सिंह का फोन बंद होने से पहले अंतिम लोकेशन मुंबई और पटना में मिली थी। समर अपने परिजनों और करीबियों से भी संपर्क नहीं कर रहा है, जिससे परिवार वाले भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। अब खबरें सामने आई है कि समर सिंह और उसका सहयोगी देश छोड़ने की तैयारी में है। दोनों विदेश न भागने पाएं, इसलिए उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की भी तैयारी चल रही है।

आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बीते शनिवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर कहा कि क्या पुलिस के नेटवर्क से बड़ा तंत्र समर सिंह का है। पुलिस का ढुलमुल रवैया उनकी बेटी की मौत के आरोपियों को बचाने में मदद कर रहा है, आकांक्षा को होटल छोड़ने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, होटल के मैनेजर की संदिग्ध भूमिका की जांच सही से क्यों नहीं की गई, होटल प्रबंधन की खामियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। मधु दुबे ने कहा कि सारनाथ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वादा किया था कि नामजद आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे, लेकिन कोई पकड़ा क्यों नहीं गया, मधु दुबे ने कहा कि बेटी को न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगी। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपनी बेटी के मसले की ओर आकृष्ट कराएंगी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापा मार रही है। विवेचना में अन्य जिस किसी की भी संलिप्तता उजागर होगी, वह भी कार्रवाई की जद में आएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें