Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 9 अप्रैल 2023

यूपी में सूफी दरगाहों पर कव्वालियां, चुनाव से पहले मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए बनाई रणनीति

मुस्लिम वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति...  

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के वोटरों को अपने पाले में करने लिए जुट गई है। भाजपा इसके लिए कई तरह के सम्मेलनों का आयोजन कर रही है अल्पसंख्यक विरोधी‌ होने का बड़ा आरोप झेल रही भाजपा मुस्लिम समुदाय को रिझाने के लिए संगठन से लेकर सरकार तक में मुस्लिम को तवज्जो दे रही है। अब एक बार फिर योगी सरकार ने सूफ़ी संवाद महाअभियान के जरिए मुस्लिम समुदाय को रिझाने के लिए एक नया कार्ड खेला है।


लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम वोटरों तक पहुंचने के लिए यह रणनीति बनाई है।इसके तहत भाजपा के मुस्लिम नेता दरगाहों पर जाकर क़व्वाली सुनेंगे। कव्वाली के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पूरे देश में सूफ़ी संवाद महाअभियान चलाएगा।इस अभियान के तहत समझाया जाएगा कि भाजपा सरकार की सारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के मुसलमानों को भी दिया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के हर शहर की मुख्य दरगाह में यह कार्यक्रम होगा।यूपी के अल्पसंख्यक मोर्चे के सभी पदाधिकारियों से सूफ़ी दरगाहों और उनके ख़ादिमों की लिस्ट मांगी गई है। अभियान के दौरान क़व्वाली के दौरान भाजपा के कई राज्य और केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रह सकते हैं। यूपी अल्पसंख्यक मामलों के सदस्य सैयद एहतेशाम उल हुदा ने कहा कि पार्टी अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव के लिए एक अभियान में मुस्लिम बुद्धिजीवियों और बड़े पैमाने पर जनता के साथ बातचीत करेगी।पार्टी से मुस्लिम वोटरों को जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम मतदाताओं से जुड़ने की योजना पर काम कर रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पूरे देश में सूफी संवाद अभियान चलाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें