Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

कानूनी रूप से समाप्त हुआ रिश्ता, भाजपा नेत्री व पूर्व मंत्री स्वाती सिंह और मंत्री दया शंकर सिंह के बीच तलाक के मुकदमें में लग गई अदालत की मुहर

खत्म हुई 22 साल पुरानी प्रेम कहानी...

22साल पहले जिस रिश्ते की शुरुआत प्रेम से हुई थी, उसका दुखद अंत हो गया, योगी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह का रिश्ता तलाक के साथ समाप्त हो गयाफैमिली कोर्ट लखनऊ के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह ने साल- 2001में हुए दोनों के विवाह को खत्म मानते हुए फैसला सुनाया...

लखनऊ उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के बीच अब पति पत्नी के रिश्ते नहीं रहे। कोर्ट ने भी इस पर मुहर लगा दी है। लखनऊ की फैमिली हाईकोर्ट ने 28 मार्च, 2023 को इस मामले में अंतिम फैसला सुनाया। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और स्वाति सिंह दोनों बलिया जिले के रहने वाले हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में दया शंकर सिंह और स्वाति सिंह दोनों सक्रिय रहे। 

कभी ऐसे रिश्ते थे, स्वाती और दया शंकर सिंह...

सूबे में दयाशंकर सिंह का छात्र राजनीति में बड़ा नाम था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और फिर यह नजदीकी वैवाहिक संबंध में तब्दील हो गई थी। स्वाति सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में इलाहाबाद में शिक्षा के दौरान सक्रिय थीं। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे दया शंकर सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजनीति में सक्रिय थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो 18 मई, 2001 को दोनों के शादी हो गई। 


पिछले 4 वर्षों से दोनों के बीच संबंध बिगड़ने शुरू हुए और मामला तलाक तक पहुंच गया। 30 सितंबर, 2022 को स्वाति सिंह ने पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर किया। इससे पहले वह साल- 2012 में भी पारिवारिक न्यायालय में इस तरह वाद दाखिल कर चुकी थी, किंतु उस समय न्यायालय में गैरहाजिरी के कारण मामला खारिज हो गया था। इस बार न्यायालय में दया शंकर सिंह उपस्थित नहीं हुए। ऐसी परिस्थिति में कोर्ट ने एक पक्षीय फैसला लेते हुए तलाक की अर्जी पर मुहर लगा दी। अपर प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह ने 28 मार्च, 2023 को इस मामले में अंतिम फैसला सुनाया। इस फैसले की जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता पदम कीर्ति ने मीडिया को दी है। 


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दया शंकर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वाति सिंह का शादी के 22 साल बाद हुआ तलाक। दोनों लोग पिछले करीब 10 सालों से अलग-अलग रह रहे थे लेकिन अब दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए हैं। दोनों ने 18 मई, 2001 को प्रेम विवाह किया था। मंत्री दया शंकर सिंह और स्वाति सिंह एबीवीपी के कार्यकर्ता थे, उस दौरान नजदीकियां बढ़ी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। पिछले 8 सालों से दोनों के बीच संबंध नहीं के बराबर थे, लेकिन जब दया शंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ बोला था, उसके बाद स्वाति सिंह ने मायावती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच फिर नजदीकी बढ़ गई थी। हालांकि स्वाति के मंत्री बनने के बाद दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें