Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

कुंडा के बाहुबली विधायक एवं पूर्राव कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह "राजा भईया" पत्नी भानवी सिंह को दे सकते हैं तलाक, दिल्ली के साकेत फैमिली कोर्ट में आज होगी सुनवाई

अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल जी पर मुकदमें के बाद खुलकर सामने आई पारिवारिक कलह....

कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भईया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच बढ़ी रार...

राजा भईया के यहाँ जो ब्यक्ति PRO पद रहा और अर्थब्यवस्था को देखने का कार्य किया, वह विवादों में रहा और वह राजा भईया की टीम से देर सबेर हटाया भी गया। रानी भानवी सिंह आर्थिक स्रोतों पर अपना आधिपत्य बनाये रखती थी और राजा भईया का जो ब्यक्ति अर्थब्यवस्था के संचालन से जुड़ा होता था, वह रानी भानवी सिंह से भी जुड़ा होता था। वर्ष-2017 में राजा भईया उस अर्थब्यवस्था में गड़बड़ी को देखते हुए उस पर स्वयं निगरानी करना शुरू किया और उन्हें जब बहुत सारी कमियां समझ में आई तो उन्होंने उस अर्थब्यवस्था के संचालन में बदलाव किया और उसी घटनाक्रम के बाद पारिवारिक कलह शुरू हुई जो विवाह विच्छेद के लिए अदालत में जाकर मुकदमा दायर की स्थिति पैदा कर दी...


प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश का बड़का जिला प्रतापगढ़़ एक फिर सुर्खियों में छाया है। इस बार सुर्खियों में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया हैं।राजा भइया अपनी पत्नी भानवी सिंह को जल्द तलाक दे सकते हैं। आज सोमवार को दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में सुबह 10 बजे सुनवाई होनी है। बता दें कि दोनों के रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। मामला सामने तब आया जब भानवी ने राजा भईया के रिश्तेदार व उनके अति निकट रहने वाले प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी सहित राजा भईया के आधा दर्जन करीबियों पर नई दिल्ली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया था।

साल-1995 में राजा भईया और बस्ती की राजकुमारी भानवी सिंह के बीच हुई थी, शादी...

राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया की शादी साल 1995 में बस्ती राजघराने की राजकुमारी भानवी सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय राजा भईया लगभग 25 साल के थे और भानवी 20 साल की थी। दोनों को चार बच्चे हैं। कुछ साल से राजा भईया और भानवी के रिश्ते के बीच कुछ खटास आनी शुरू हो गई थी और राजा भईया से अलग होकर भानवी दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगी थीं। फिलहाल इस मामले में राजा भईया के अपने लोग भी कुछ भी बोलने से बचना चाहते हैं। उनका मानना है कि यह राजा भईया का यह मामला पारिवारिक है, इसलिए किसी समर्थक की कोई प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है समर्थक बोलना तो चाहते हैं, परन्तु उनके मन में किसी बात की मानों टीस हो जो सार्वजानिक करना अभी उचित नहीं समझते। बस इतना ही कह कहकर शांत हो जाना चाहते हैं कि राजा भईया कजे जीवन में कई बार अनगिनत समस्याएं आई और वह समय के साथ खत्म भी हो गई। यह भी समस्या एक न एक दिन स्वतः खत्म हो जायेगी


राजा भईया के खेमे में विभीषण को लेकर चल रहा है, मंथन...

फिर भी अंदरखाने की बात करें तो राजा भईया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच जो रिश्ते में खटास आयी, वह वर्ष-2017 में उस समय सार्वजानिक हुई जब प्राइवेट कम्पनी के डायरेक्टर पद को लेकर विवाद हुआ और मामला शिकायत और जाँच तक पहुँच गया उसी शिकायत की जाँच के बाद भानवी सिंह की तहरीर पर फरवरी माह में मुकदमा दर्ज किया गयाराजा भईया और भानवी सिंह के बीच कलह की बात कई साल से चल रही थी, लेकिन यह कलह तब सामने आई, जब भानवी सिंह ने राजा भईया के अति करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी समेत आधा दर्जन अति करीबियों पर नई दिल्ली में धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। मजेदार बात यह है कि भानवी सिंह की तहरीर में जिन शब्दावली का प्रयोग किया गया है, वह शब्दावली राजा भईया सहित उनके कई समर्थक उसे कोड किये हैं और समझने का प्रयास भी किये कि आखिर उनके घर में भी विभीषण जन्म ले लिया एक विभीषण के खेल का यह परिणाम तो नहीं जो देखने को मिल रहा है


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें