Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 30 मार्च 2023

आज रामनवमी के पावन अवसर पर रामलला को लगेगा बेहद खास प्रसाद का भोग,लाखों भक्तों की लगी भीड़

 

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की धूम है।रामलला के अस्थाई मंदिर में ऐतिहासिक जन्मोत्सव मनाने के लिए ट्रस्ट ने खास तैयारियां की हैं। मंदिर परिसर को लगभग पांच क्विंटल देसी और विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है।इस बार रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर पहली बार 12  क्विंटल से अधिक केवल पंजीरी का प्रसाद बांटा जाएगा।बता दें कि रामलला के जन्मोत्सव में लाखों से अधिक श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं।इतना ही नहीं प्रसाद इस तरीके से बनाया जा रहा है कि श्रद्धालु अपने घर तक लेकर जाएं।

पिछले 60 वर्षों से रामलला का प्रसाद बनाने वाले कारीगर सीताराम यादव ने बतया हैं कि यह उनका सौभाग्य है कि रामलला के जन्मोत्सव का प्रसाद बनाने का हमको मौका मिला है।पिछले कई दशकों से रामलला के जन्मोत्सव का प्रसाद बना रहे हैं। सीताराम ने ने बताया कि पहले बहुत थोड़ी मात्रा में प्रसाद बनाया जाता था,लेकिन इस बार 12 कुंटल जन्मोत्सव का प्रसाद बनाने के लिए उन्हें ऑर्डर मिला है,जिसमें तीन तरह की पंजीरी राम दाना सिंघाड़ा के आटे की पंजीरी और धनिया की पंजीरी सूखे मेवे का प्रसाद है। इसके अलावा मौसमी फल मिष्ठान और फलाहार का भी भगवान को भोग लगाया जाएगा।एक क्विंटल पंचा मृत से भगवान राम को स्नान कराया जाएगा।                                                                                                                                                                                रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कि मानें तो इस बार भव्यता के साथ रामलला का प्रसाद बनाया जा रहा है।जन्मोत्सव के मौके पर रामलला को पीले रंग की वस्त्र धारण कराया जाएगा।

 जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर लाखों लोगों के आने की उम्मीद है और यह ट्रस्ट का प्रयास है कि हर राम भक्तों को राम जन्मोत्सव का प्रसाद मिले।इसके लिए भगवान के जन्मोत्सव की पंजीरी विशेष रूप से तैयार हो रही है। इसके अलावा भगवान के जन्मोत्सव का चरणामृत भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर भगवान का परिसर और निर्माणाधीन रामलला का मंदिर फूलों से सजाया जाएगा।इसके साथ कोशिश किया जाएगा कि एक लाख लोगों में रामलला के जन्म उत्सव का प्रसाद वितरित किया जाए, जिसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पारंपरिक आयोजन भी किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें