Breaking News

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 27 मार्च 2022

आशनाई में हुई थी लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव की हत्या, प्रतापगढ़ जेठवारा थाना क्षेत्र में हत्या के अभियोग में माँ-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या में शामिल माँ-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डिप्टी एसपी विनय प्रभाकर साहनी के अगुवाई में पुलिस ने दोनों को भेजा जेल...

 हत्या के अभियोग में वांछित दो माँ-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

प्रतापगढ़ जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम काछा के पास दुबे का पुरवा जंगल में दिनांक- 21/03/2022 को एक युवक मृत अवस्था में पाया गया था, जिसकी पहचान मनोज यादव पुत्र गंगा प्रसाद निवासी कांछा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ के रुप में हुई थी। शव के गले व शरीर के अन्य जगहों पर कटे के निशान थे। मौके से ही खून लगी हुई एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गयी थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का दिख रहा था। पुलिस भी शव को देखने से हत्या की आशंका ब्यक्त कर रही थी। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0- 67/2022 धारा- 302 भादंवि का अभियोग विकास दुबे के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त घटना से संबंधित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये।  


पुलिस की जाँच में लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव की हत्या की वजह आशनाई से जुड़ी हुई मिली तो पुलिस उस दिशा में कार्य करना शुरू किया। शुरुआती जाँच में पुलिस को पता चला कि लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव का आना जाना सुनीता दुबे पत्नी स्व0 अरूण दुबे निवासी दुबे का पुरवा, काछा थाना जेठवारा, जनपद- प्रतापगढ़ के यहाँ आना-जाना था और सुनीता दुबे के पति दिवंगत हो गए थे और बच्चे उनके छोटे-छोटे थे। लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव और सुनीता दुबे के बीच नाजायज सम्बन्ध हो गए, परन्तु बच्चे जब बड़े हो गए तो लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव का आना-जाना उन्हें नागवार लगने लगा। सुनीता दुबे और उनके बच्चों द्वारा लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव को घर आने से मना किया गया, फिर भी वह नहीं माने और तो विकास दुबे उर्फ जैकी ने फैसला किया कि समाज में हो रही बदनामी को वह और बर्दाश्त नहीं कर सकता था। इसलिए माँ और बेटे ने मिलकर लकड़ी व्यवसायी मनोज यादव की हत्या कर दी। 

 

प्रभारी निरीक्षक थाना जेठवारा आदित्य कुमार सिंह मय टीम द्वारा दिनांक- 27/03/2022 को उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त व प्रकाश में आई अभियुक्ता को थाना क्षेत्र जेठवारा के भुवालपुर, डोमीपुर, प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तारी किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में 1- विकास दुबे उर्फ जैकी पुत्र स्व0 अरूण दुबे निवासी दुबे का पुरवा, काछा थाना जेठवारा, जनपद-प्रतापगढ़। 2- सुनीता दुबे पत्नी स्व0 अरूण दुबे निवासी दुबे का पुरवा, काछा थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। पुलिस को बरामदगी में खून लगे कपड़े, जो आरोपी ने घटना के वक्त पहने थे, प्राप्त हुए। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह,  उप निरीक्षक शेषनाथ यादव, उप निरीक्षक मुसाफिर यादव, कांस्टेबल प्रतीक यादव, महिला कांस्टेबल चेष्टा सैनी व महिला कांस्टेबल कुमारी रेखा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ शामिल रहे। घटना के बाद से माँ-बेटे फरार चल रहे थे। पुलिस ने हत्या में शामिल माँ-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

अधिक जानें